फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nagar nigam mayor, councillors and office will show parliament proceedings

चंडीगढ़ः संसद सत्र की कार्यवाही देखने 24 जुलाई को दिल्ली जाएंगे नगर निगम के पार्षद व अधिकारी

Mon, 22 Jul 2019 10:45 AM IST
खुशबू गोयल नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 22 Jul 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam mayor, councillors and office will show parliament proceedings
मेयर राजेश कालिया
नगर निगम चंडीगढ़ के मेयर राजेश कालिया और सभी पार्षद 24 जुलाई को संसद सत्र की कार्यवाही देखने के लिए एक दिन की दिल्ली यात्रा पर जा रहे हैं। सांसद किरण खेर के विशेष आमंत्रण पत्र पर यह कार्यक्रम तय किया गया है। इसके अलावा चार अधिकारियों की एक टीम भी पार्षदों के साथ जाएगी। इससे पूर्व वर्ष 2017 में भी तत्कालीन मेयर आशा जायसवाल के नेतृत्व में एक टीम संसद सत्र की कार्रवाई देखने दिल्ली गई थी।
विज्ञापन


कमिश्नर केके यादव ने बताया कि सांसद ने मेयर को पत्र लिखकर संसद की कार्रवाई को देखने के लिए आमंत्रित किया है, ताकि आगे सदन की बैठक में भी उसी तरीके से काम किया जा सके। उसी आधार पर मेयर ने कमिश्नर को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी दी है।
विज्ञापन


मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर, सभी पार्षद व नॉमिनेटेड पार्षद सहित नगर निगम के तीन अधिकारी भी दिल्ली जाएंगे। इसमें सेक्रेटरी व स्पेशल कमिश्नर संजय कुमार झा, एसई पब्लिक हेल्थ शैलेंद्र सिंह और एक्सईएन विजयप्रेमी शामिल हैं। इस एक दिन के टूर में सांसद भी पार्षदों से मिलेंगी और सदन की बैठक के लिए कुछ विशेष सलाह देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक मात्र 26 पार्षदों की सहमति मिली
वर्तमान में निगम में 26 पार्षद व 9 नॉमिनेटेड पार्षद हैं। इसमें से मात्र 28 पार्षदों ने ही सहमति दी है। अन्य लोगों ने पारिवारिक यात्रा व अन्य व्यस्तता का हवाला देकर जाने से इनकार कर दिया है। हालांकि अभी दो दिन का समय है। अन्य लोग भी अपनी सहमति दे सकते हैं।

सांसद का पत्र आया है। उन्होंने सभी पार्षदों और नगर निगम के अधिकारियों को संसद सत्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। एक दिन के लिए दिल्ली के टूर पर जाना है।
- राजेश कालिया, मेयर

मेयर का पत्र मिला है। जिसमें बताया गया है कि सांसद ने एक दिन केलिए दिल्ली आमंत्रित किया है। जिससे कि सभी पार्षद संसद की कार्रवाई देख सकें।
केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed