फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Nigam Chandigarh Will Run Petrol Pumps to Cover Loss

घाटे से उबरने के लिए अब नगर निगम चंडीगढ़ करेगा ये काम, प्रशासक ने जारी कर दिए आदेश

Tue, 11 Dec 2018 01:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Dec 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Chandigarh Will Run Petrol Pumps to Cover Loss
petrol pump
घाटे में चल रहा चंडीगढ़ नगर निगम आय बढ़ाने के तमाम विकल्पों पर काम कर रहा है। इसी के तहत अब निगम शहर में दो पेट्रोल पंप लगाएगा। मेयर देवेश मोदगिल ने बताया कि प्रशासन के वित्त विभाग ने पत्र भी जारी कर दिया है। दो साइट किराए पर प्रशासन की ओर से दी गई हैं। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के आदेश के बाद पेट्रोल पंप लगने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


नगर निगम को पेट्रोल पंप लगाने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 के प्लाट नंबर 1055 के पीछे पहली साइट दी गई है जबकि दूसरी जगह सेक्टर 51 ए विकास मार्ग पर दी है। दोनों जगहों को कुछ नियमों के तहत किराए पर दिया गया है। तय किए नियमों के अनुसार शुरूआती लीज का किराया 70 रुपये प्रतिवर्ग यार्ड रहेगा। इसमें 6 फीसदी प्रतिवर्ष बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


पेट्रोल और डीजल महीनावार बिक्री 100 रुपये प्रति किलोलीटर जबकि सीनएजी पर 139 रुपये प्रति मीट्रिक टन हर महीने देने होंगे। 40 रुपये प्रति वर्गफीट प्रति माह माह सहूलियत स्टोर के लिए देना होगा। इन रिटेल आउटलेट्स को चलाने से पहले संबधित विभागों द्वारा वन विभाग और इंजीनियरिंग विभाग से एनओसी तथा एनईसी प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पेट्रोल व सीएनजी के लिए इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड से ही करार करना होगा। किसी निजी कंपनी से ईंधन लेने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed