फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nagar nigam, chandigarh nagar nigam, chandigarh police, encroachment drive, chandigarh

निगम की कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस ने उठाया कदम

Sat, 25 Jun 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Jun 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam, chandigarh nagar nigam, chandigarh police, encroachment drive, chandigarh
चंडीगढ़ में हटाए गए विज्ञापन वाले बेरिकेड। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते की कार्रवाई से बचने के लिए अब पुलिस विभाग खुद ही सड़कों पर रखे बेरिकेड्स हटा रही है। पुलिस उन बेरिकेड्स को उठा रही है जिस पर विज्ञापन लगे हैं। मालूम हो कि नगर निगम कमिश्नर ने शनिवार को पुलिस विभाग को नोटिस भेजा है। जिसमें उन्होंने विज्ञापन लगे बेरिकेड्स हटाने को कहा है। यह भी कहा है कि विज्ञापन लगाने की मंजूरी से पहले पुलिस इसकी मंजूरी निगम से ले। निगम कमिश्नर ने अतिक्रमण हटाओ दस्ते को निर्देश दिए हैं कि जिस जिस बेरिकेड्स में विज्ञापन है उसे जब्त कर लिया जाए। अभी तक नगर निगम ने सेक्टर-53-54 के लाइट प्वाइंट से 4 बेरिकेड जब्त किए हैं।
विज्ञापन


नाके लगाने में आ रही दिक्कत
पुलिस के पास ऐसे काफी कम बेरिकेड हैं, जिस पर विज्ञापन न लगे हों। पुलिस विभाग किसी कंपनी से मुफ्त में बेरिकेड लेता है, लेकिन उन्हें विज्ञापन लगाने की मंजूरी दे देता है। नगर निगम के अनुसार पुलिस विभाग अपनी ओर से मंजूरी नहीं दे सकता है। निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था के अनुसार विज्ञापन के लिए मंजूरी देने का अधिकार सिर्फ नगर निगम को है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed