फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nagar nigam chandigarh mayor salary increased by ut administration

चंडीगढ़ प्रशासन ने नगर निगम के प्रस्ताव को दी मंजूरी, मेयर-पार्षदों का मानदेय बढ़ा, जानिए कितना

Thu, 01 Aug 2019 11:58 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 01 Aug 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam chandigarh mayor salary increased by ut administration
फाइल फोटो
चंडीगढ़ प्रशासन ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और नगर निगम पार्षदों का मानदेय पंजाब एमसी की तर्ज पर बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। जून 2018 से बढ़ा हुआ मानदेय मिले, इसके लिए नगर निगम ने प्र्रशासन को बीते साल फाइल भेजी थी, जिसे प्रशासन ने मंजूर कर लिया है। प्रशासन ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के मानदेय में 15- 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन


वहीं, पार्षदों को अब प्रतिमाह मानदेय के रूप में 15 हजार रुपये मिलेंगे। निगम की डिमांड पर बीते साल से प्रशासन के फाइनेंस सेक्रेटरी एके सिन्हा इसे लागू कराने में जुटे थे। अब प्रशासन की ओर से इस पर मोहर लगा दी गई है। प्रशासन की मंजूरी मिलने के बाद अब मेयर को कुल 45 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय के तौर पर मिलेंगे जबकि सीनियर डिप्टी मेयर को 31 हजार और डिप्टी मेयर को 27500 रुपये प्रतिमाह मानदेय के तौर पर मिलेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा सभी 26 पार्षदों और 9 मनोनीत काउंसलरों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर प्रतिमाह 15 हजार कर दिया गया है। बताते चलें कि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को रिफ्रेशमेंट के 2 हजार रुपये हर महीने के मिलते हैं। इसके अलावा पार्षदों को प्रति मीटिंग 500 रुपये और महीने के 5 हजार तक ही मिल पाते हैं जबकि टेलीफोन के 2 हजार प्रति माह मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी मिल रहा था ये मानदेय
अभी तक निगम में पार्षदों को 10 हजार रुपये महीने का मानदेय मिल रहा था, वहीं मेयर को 20 हजार रुपये महीना मानदेय और रिफ्रेशमेंट के हर माह 10 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। सीनियर डिप्टी मेयर को 16 हजार रुपये और डिप्टी मेयर को 12500 रुपये मिल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed