फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Nigam Chandigarh Financial Condition Critical

नगर निगम की वित्तीय हालत खस्ता, खजाना खाली और...फिर भी बांटें जाएंगे तोहफे

Sat, 04 Aug 2018 12:09 PM IST
राजेश ढल्ल, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Aug 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Chandigarh Financial Condition Critical
चंडीगढ़ नगर निगम पार्षद हीरा नेगी
चंडीगढ़ नगर निगम की इस समय वित्तीय हालत काफी खस्ता है, प्रशासन भी अतिरिक्त फंड देने को तैयार नहीं है। इसके बावजूद पार्षदों और अतिथियों के गिफ्ट में कोई कटौती नहीं की जा रही है। नगर निगम की ओर से आयोजित तीज के पर्व में एक लाख रुपये के गिफ्ट 35 पार्षदों को बांटे जाएंगे। निगम ने मनीमाजरा में दो दिवसीय तीज के पर्व के लिए 8.95 लाख रुपये खर्च करने का फैसला किया है, जिस पर कमिश्नर ने अपनी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


इसमें 36 पार्षदों के अलावा अन्य 10 अतिथियों को फुलकारियां और घेवर का डिब्बे गिफ्ट के तौर पर दिया जाएगा। जबकि दो लाख रुपये का खर्चा दो दिन यहां पर आने वाले अतिथियों के चाय-पानी के लिए तय किया है। 11 और 12 अगस्त को तीज पर्व मनाने का फैसला लिया गया है। पिछले साल सेक्टर-36 के गार्डन में तीज का पर्व मनाया था। तब छह लाख 90 हजार रुपये खर्च किए गए थे।
विज्ञापन


गायक को दिया जाएगा दो लाख से ज्यादा की राशि
कार्यक्रम में पंजाबी गायक को भी बुलाया जाएगा उसे दो लाख से ज्यादा रुपये दिए जाएंगे। एक लाख अलग से स्टेज की लाइटिंग, पावर बैकअप और साउंड सिस्टम पर खर्च किया जाएगा। यह पर्व नगर निगम की आर्ट एंड कल्चर कमेटी की ओर से आयोजित किया जा रहा है। एंकर पर अलग से खर्चा किया जा रहा है। पपेट शो पर 20 हजार रुपये खर्चा किया जा रहे हैं। समारोह के लिए निमंत्रण कार्ड भी प्रिंट करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की वित्तीय हालत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। शहरवासियों के विकास के काम भी प्रभावित नहीं हो रहे हैं। तीज का पर्व पारंपरिक है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है। पहले भी मनाते आए हैं और अब भी तीज का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पिछले सालों की तरह ही तीज में वैसी ही व्यवस्थाएं की गई हैं।
- देवेश मोदगिल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed