{"_id":"5b654a124f1c1b572f8b81fa","slug":"nagar-nigam-chandigarh-financial-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की वित्तीय हालत खस्ता, खजाना खाली और...फिर भी बांटें जाएंगे तोहफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की वित्तीय हालत खस्ता, खजाना खाली और...फिर भी बांटें जाएंगे तोहफे
राजेश ढल्ल, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम पार्षद हीरा नेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ नगर निगम की इस समय वित्तीय हालत काफी खस्ता है, प्रशासन भी अतिरिक्त फंड देने को तैयार नहीं है। इसके बावजूद पार्षदों और अतिथियों के गिफ्ट में कोई कटौती नहीं की जा रही है। नगर निगम की ओर से आयोजित तीज के पर्व में एक लाख रुपये के गिफ्ट 35 पार्षदों को बांटे जाएंगे। निगम ने मनीमाजरा में दो दिवसीय तीज के पर्व के लिए 8.95 लाख रुपये खर्च करने का फैसला किया है, जिस पर कमिश्नर ने अपनी मंजूरी दे दी है।
इसमें 36 पार्षदों के अलावा अन्य 10 अतिथियों को फुलकारियां और घेवर का डिब्बे गिफ्ट के तौर पर दिया जाएगा। जबकि दो लाख रुपये का खर्चा दो दिन यहां पर आने वाले अतिथियों के चाय-पानी के लिए तय किया है। 11 और 12 अगस्त को तीज पर्व मनाने का फैसला लिया गया है। पिछले साल सेक्टर-36 के गार्डन में तीज का पर्व मनाया था। तब छह लाख 90 हजार रुपये खर्च किए गए थे।
गायक को दिया जाएगा दो लाख से ज्यादा की राशि
कार्यक्रम में पंजाबी गायक को भी बुलाया जाएगा उसे दो लाख से ज्यादा रुपये दिए जाएंगे। एक लाख अलग से स्टेज की लाइटिंग, पावर बैकअप और साउंड सिस्टम पर खर्च किया जाएगा। यह पर्व नगर निगम की आर्ट एंड कल्चर कमेटी की ओर से आयोजित किया जा रहा है। एंकर पर अलग से खर्चा किया जा रहा है। पपेट शो पर 20 हजार रुपये खर्चा किया जा रहे हैं। समारोह के लिए निमंत्रण कार्ड भी प्रिंट करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नगर निगम की वित्तीय हालत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। शहरवासियों के विकास के काम भी प्रभावित नहीं हो रहे हैं। तीज का पर्व पारंपरिक है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है। पहले भी मनाते आए हैं और अब भी तीज का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पिछले सालों की तरह ही तीज में वैसी ही व्यवस्थाएं की गई हैं।
- देवेश मोदगिल, मेयर नगर निगम