फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Nigam Chandigarh Efforts for Top Position in Swachh Survey Ranking

चंडीगढ़ः यही हाल रहा तो अब स्वच्छता रैंकिंग में 20वां स्थान भी नहीं आएगा, जानिए क्या हो रहा

Thu, 11 Apr 2019 11:47 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 11 Apr 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Chandigarh Efforts for Top Position in Swachh Survey Ranking
चंडीगढ़ के पार्क
चंडीगढ़ में सफाई को लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों का यही रवैया रहा तो इस बार स्वच्छता रैंकिंग में टॉप 20 में भी शहर के आने की उम्मीद नहीं है। सफाई कर्मचारी प्रतिदिन पत्तों को इकट्ठा करके ले जाने के स्थान पर जला रहे हैं। इससे प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सेक्टर 17 में पेट्रोल पंप के पास में ही सफाई कर्मचारियों ने कचरे में आग लगा दी।
विज्ञापन


लोगों ने जब सफाई कर्मी को रोकना चाहा तो उसने अनसुना करते हुए कचरे को आगे लगा दी। इसी प्रकार सेक्टर 23 में चौक के पास भी कर्मचारियों ने कचरे में आग लगा दी थी। समाजसेवी एलआर बुधानिया का कहना है कि जब किसी कर्मचारी को आग लगाने के लिए मना करो तो वह झगड़ने को तैयार हो जाता है। ऐसे में सफाईकर्मियों को मना करना ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन

मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़

बुधवार शाम को सेक्टर 16 के अस्पताल के बाहर किसी ने पत्तों में आग लगा थी। आग कम हुई तो धुआं अस्पताल के अंदर जाने लगा। लोगों का कहना था कि यहां प्रतिदिन कई मरीज आते हैं। इस प्रकार का प्रदूषण उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। निगम को देखना चाहिए कि कचरे में इस प्रकार आग न लगाई जाए।

प्रशासन को भेजे कई फोटो, मांगते हैं सबूत
समाजसेवी आरके गर्ग ने बताया कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को जले हुए कचरे और आग की फोटो भेजी हैं। उनका जवाब आता है कि कचरा जलाते हुए सफाई कर्मी का फोटो दो। किसी भी सफाई कर्मी का फोटो लिया तो विवाद की स्थिति बनेगी। ऐसे में आमजन चाहे स्वच्छता एप पर फोटो डाल दें या कहीं शिकायत कर लें। कहीं कुछ नहीं बदलने वाला है।

लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत: एमएचओ
मेडिकल हेल्थ ऑफिसर डॉ. एपी सिंह ने इस मामले में कहा कि सफाई कर्मचारी को सिर्फ पत्ते इकट्ठे करने होते हैं। उसके बाद उन पत्तों और कचरे को ट्रॉली वाला उठाता है। ट्रॉली वाले को कचरे के भार के अनुसार ही भुगतान होता है। ऐसे में कर्मचारी अपना नुकसान नहीं करेंगे। कोई आग लगा रहा है तो उसका फोटो यदि मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। लोगों को भी लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वह कचरे में आग न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed