{"_id":"57a4a1874f1c1b75652b89be","slug":"nagar-nigam-app-for-online-cleaning-compalint-system-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी की तस्वीर भेजो, हो जाएगी सफाई, सॉफ्टवेयर पर ऐसे करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी की तस्वीर भेजो, हो जाएगी सफाई, सॉफ्टवेयर पर ऐसे करें शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Aug 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
mobile application
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ वासियों को अब रविवार से अपने मोहल्ले और एरिया के कचरे और गंदगी की शिकायत के लिए ज्यादा भटकना नहीं पड़ेगा। शनिवार को नगर निगम नया सॉफ्टवेयर लांच करने जा रहा है।
इसके तहत लोग अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड कर निगम के संबंधित अधिकारी को इसकी तस्वीर भेजकर शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आपको संबंधित गंदगी का इलाका भी बताने की जरूरत नहीं है। एप अपने आप ही एरिया सर्च करके ऑटोमेटिक संबंधित अधिकारी को बता देगा और मौके पर सफाई का काम हो जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस सॉफ्टवेयर को लांच किया जा रहा है।
जिसके तहत दो अलग अलग एप की जानकारी दी जाएगी। एक जो शहरवासियों को डाउनलोड करना होगा, जबकि दूसरा सैनिटेशन इंस्पेक्टरों के साथ अधिकारियों को डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि शहर की सैनिटेशन व्यवस्था अभी ठीक नहीं है। लोगों की शिकायत है कि कई कई दिनों तक सफाई कर्मचारी काम पर नहीं आते। इसलिए निगम ने 29 जुलाई की सदन की बैठक में निर्णय लिया है कि मोहाली की सफाई व्यवस्था को शहर में लागू किया जाएगा। जिसके तहत कर्मचारियाें की हाजिरी भी बायोमेट्रिक होगी। अधिकारियों के अनुसार शहरवासी एप डाउनलोड कर सिर्फ तस्वीर भेजेंगे। जो तुरंत संबंधित एरिया के सैनिटेशन इंस्पेक्टर के पास चली जाएगी।