फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nagar nigam app for online cleaning compalint system chandigarh

गंदगी की तस्वीर भेजो, हो जाएगी सफाई, सॉफ्टवेयर पर ऐसे करें शिकायत

Fri, 05 Aug 2016 07:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 Aug 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam app for online cleaning compalint system chandigarh
mobile application - फोटो : concept photo
चंडीगढ़ वासियों को अब रविवार से अपने मोहल्ले और एरिया के कचरे और गंदगी की शिकायत के लिए ज्यादा भटकना नहीं पड़ेगा। शनिवार को नगर निगम नया सॉफ्टवेयर लांच करने जा रहा है। 
विज्ञापन


इसके तहत लोग अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड कर निगम के संबंधित अधिकारी को इसकी तस्वीर भेजकर शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आपको संबंधित गंदगी का इलाका भी बताने की जरूरत नहीं है। एप अपने आप ही एरिया सर्च करके ऑटोमेटिक संबंधित अधिकारी को बता देगा और मौके पर सफाई का काम हो जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस सॉफ्टवेयर को लांच किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिसके तहत दो अलग अलग एप की जानकारी दी जाएगी। एक जो शहरवासियों को डाउनलोड करना होगा, जबकि दूसरा सैनिटेशन इंस्पेक्टरों के साथ अधिकारियों को डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि शहर की सैनिटेशन व्यवस्था अभी ठीक नहीं है। लोगों की शिकायत है कि कई कई दिनों तक सफाई कर्मचारी काम पर नहीं आते। इसलिए निगम ने 29 जुलाई की सदन की बैठक में निर्णय लिया है कि मोहाली की सफाई व्यवस्था को शहर में लागू किया जाएगा। जिसके तहत कर्मचारियाें की हाजिरी भी बायोमेट्रिक होगी। अधिकारियों के अनुसार शहरवासी एप डाउनलोड कर सिर्फ तस्वीर भेजेंगे। जो तुरंत संबंधित एरिया के सैनिटेशन इंस्पेक्टर के पास चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed