फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Kirtan on occasion of Prakash Parv of Shri Guru Gobind Singh Ji

Chandigarh: श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकाले गए नगर कीर्तन, चंडीगढ़-पंचकूला में आयोजन

Sat, 04 Jan 2025 01:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 01:57 PM IST
सार

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में और पांच प्यारों की अगुवाई में यह नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। पालकी साहिब को आकर्षक तरीके से सजाया गया। गतका के करतब भी दिखाए गए। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत साथ चली।

विज्ञापन
Nagar Kirtan on occasion of Prakash Parv of Shri Guru Gobind Singh Ji
चंडीगढ़ में निकाला गया नगर कीर्तन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ और पंचकूला में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाले गए। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ में सेक्टर 34 के गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा से शुरू होकर नगर कीर्तन शहर के अलग अलग भागों से होता हुआ सेक्टर 8 के गुरुद्वारा पातशाही दसवी पहुंचकर संपूर्ण हुआ। 

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में और पांच प्यारों की अगुवाई में यह नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। पालकी साहिब को आकर्षक तरीके से सजाया गया। गतका के करतब भी दिखाए गए। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत साथ चल रही है।
विज्ञापन


इस मौके पर चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष तारा सिंह महासचिव रघुवीर सिंह रामपुर के अलावा गुरजोत सिंह साहनी, मनजीत सिंह गुरिंदर वीर सिंह हैप्पी सहित बड़ी संख्या में संगत नगर कीर्तन में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 20 गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। सेक्टर 34 के गुरुद्वारा साहिब के प्रधान तेजवंत सिंह गिल ने बताया कि 6 जनवरी को गुरु महाराज का प्रकाश पर्व है। इस उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का आयोजन हो रहा है। गुरु पर्व की तैयारियां चल रही है।

पंचकूला में नगर कीर्तन देखने आई महिला की बाली छीनी 

पंचकूला में गुरुद्वारा नाडा साहिब की ओर से गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन निकाला गया। इस दाैरान सेक्टर-5, 4, 15 सहित सभी जगह लंगर चलाया गया। वहीं नगर कीर्तन देखने आई एक महिला की बाली छीनकर युवक फरार हो गया। पीड़ित महिला समरजीत कौर ने बताया कि वह नाडा साहिब के पास रोड के किनारे खड़ी थी। अचानक एक युवक आया और उसके कानों की बाली छीनकर फरार हो गया। युवक ने इतनी जोर से झपट्टा मारा कि बालियों के साथ उसके कान कट गए। पीड़ित महिला का इलाज जिला अस्पताल सेक्टर 6 में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed