फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Kirtan on Guru Nanak's Prakash Utsav

सतगुरु नानक प्रगटया, मिटी धुंध जग चानन होया...

Sat, 16 Nov 2013 03:15 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 16 Nov 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan on Guru Nanak's Prakash Utsav
गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के अवसर पर नगर कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई।
विज्ञापन


जगह-जगह संगत ने माथा टेका और नगर कीर्तन का स्वागत किया। संत बाबा अवतार सिंह धूलकोट वालों की देखरेख में गुरुद्वारा तालमेल कमेटी द्वारा निकाले गए नगर कीर्तन की शुरुआत मोहाली गांव स्थित गुरुद्वारा श्री गोबिंदसर साहिब से अरदास के बाद हुई।

इसके बाद नगर कीर्तन फेज-1 मार्केट, फेज-1 गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, डीसी ऑफिस, फ्रैंकों लाइट प्वाइंट, मदनपुरा चौक, फेज 3-5 लाइट प्वाइंट, गुरुद्वारा साचा धन साहिब, फेज-7, फेज-8 लाइट प्वाइंट, गुरुद्वारा अंब साहिब, पीसीए स्टेडियम, फेज-10, से होता हुआ फेज-11 स्थित गुरुद्वारा साहिब जाकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन


नगर कीर्तन के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह लंगर लगाए गए थे। इस दौरान संत बाबा अवतार सिंह धूलकोट वालों समेत कई जत्थों ने अपने कीर्तन से संगतों को निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए, वहीं गतका खिलाड़ियों ने भी अपने जौहर दिखाए। इस मौके पर स्त्री अकाली दल की महासचिव अमनजोत कौर रामूवालिया, गुरुद्वारा तालमेल कमेटी के प्रधान हरदयाल मान, चेयरमैन जोगिंदर सिंह सोंधी, अमरीक मोहाली, महिंदर सैनी, राजा मोहाली, बलविंदर टोहरा, बलजीत कुंभड़ा, स्वरन सिंह भुल्लर, बलदेव सिंह, सतपाल सिंह भी मौजूद थे।

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना से प्रकाशोत्सव के संबंध में नगर कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन के दौरान पालकी साहिब को सुंदर फूलों से सजाया गया था।


कीर्तनी जत्थों ने संगतों को निहाल किया और गतका पार्टी ने अपने जौहर दिखाए। नगर कीर्तन में स्कूली बच्चों भी शामिल हुए। पूरे इलाके की परिक्रमा करने के बाद नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। संगत द्वारा जगह जगह नगर कीर्तन के स्वागत के लिए लंगर लगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed