फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Kirtan at Gurdwara Shri Darbar Sahib in Muktsar

गुरु मान्यो ग्रंथ: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश पर्व पर मुक्तसर में निकला नगर कीर्तन

Sat, 16 Sep 2023 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Sep 2023 01:25 PM IST
सार

नगर कीर्तन के दौरान स्कूल के बच्चों के सुंदर बैंड की धुन ने माहौल को और आनंदमय कर दिया। श्रद्धालुओं की ओर से गुरबाणी का जाप किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सजाई गई सुंदर पालकी पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की।

विज्ञापन
Nagar Kirtan at Gurdwara Shri Darbar Sahib in Muktsar
मुक्तसर में निकला नगर कीर्तन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चरण स्पर्श ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब से नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब की परिक्रमा की। 

विज्ञापन


नगर कीर्तन सुबह साढ़े तीन बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में सजाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब से अरदास के बाद आरंभ हुआ और पवित्र सरोवर की परिक्रमा करते हुए श्री दरबार साहिब में ही संपन्न हुआ।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: नूंह हिंसा: गृहमंत्री अनिल विज के बयान ने लिखी थी मामन खान की गिरफ्तारी की पटकथा, पढ़िए इनसाइड स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कीर्तन के दौरान स्कूल के बच्चों के सुंदर बैंड की धुन ने माहौल को और आनंदमय कर दिया। श्रद्धालुओं की ओर से गुरबाणी का जाप किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सजाई गई सुंदर पालकी पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। इस दौरान श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में स्थित सातों प्रवेश द्वारों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। परिक्रमा में प्रकाश पर्व को समर्पित अटूट लंगर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। नगर कीर्तन की समाप्ति के बाद अरदास की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप से अमृत समय का पहला हुक्मनामा सुना। 

श्री दरबार साहिब को लाइटों से सजाया गया 
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब व आसपास के ऐतिहासिक गुरुधामों को लाइटों के साथ सजाया गया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व जिला प्रशासन की ओर से श्री दरबार साहिब के सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed