{"_id":"5e84a0d38ebc3e76d4527742","slug":"nabha-residents-shower-sanitation-worker-with-flowers-amid-corona-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: सफाई कर्मचारियों पर लोगों ने बरसाए फूल, नोटों का हार भी पहनाया, सीएम ने वीडियो किया ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग: सफाई कर्मचारियों पर लोगों ने बरसाए फूल, नोटों का हार भी पहनाया, सीएम ने वीडियो किया ट्वीट
Wed, 01 Apr 2020 07:48 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 01 Apr 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
नाभा में सफाई कर्मचारियों पर लोगों ने बरसाए फूल।
- फोटो : Twitter
पंजाब के पटियाला के नाभा में एक शानदार नजारा देखने को मिला। नाभा में कोरोना वायरस के खतरे के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर गली-मोहल्ले में साफ-सफाई करने वाले सफाई कर्मियों का लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया। कुछ लोगों ने नोटों के हार पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
इस शानदार वीडियो को पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिदंर सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में लोगों को सफाई कर्मियों के स्वागत में फूल बरसाते हुए देखा जा सकता है। सीएम ने ट्वीटर पर लिखा है कि नाभा के लोगों ने सफाई कर्मचारियों के प्रति दयालुता व प्रेम दिखाकर यह साबित कर दिया है कि संकट की घड़ी में कोई छोटा-बड़ा नहीं हैं। हम सभी एक हैं। सीएम ने लोगों को इसी तरह का जज्बा बनाए रखते हुए आगे भी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग कायम रखने को कहा है।
विज्ञापन
Pleased to see the applause & affection showered by people of Nabha on the sanitation worker. It’s heartening to note how adversity is bringing out the intrinsic goodness in all of us. Let’s keep it up & cheer our frontline warriors in this War Against #Covid19. pic.twitter.com/tV2OwVa86w
विज्ञापन विज्ञापन— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) March 31, 2020