फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nabha jail-break, three more accused arrested in the case, the inquiry continues

मानसा: नाभा जेल ब्रेक कांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Wed, 01 Mar 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Wed, 01 Mar 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Nabha jail-break, three more accused arrested in the case, the inquiry continues
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : File Photo
नाभा जेल तोड़ने के मामले के शक में पुलिस ने सरदूलगढ़ के तीन नौजवानों को काबू किया है। हालांकि खुले तौर पर पुलिस पूरे मामले बारे कुछ भी नहीं बता रही, लेकिन उसका कहना है कि नाभा जेल के मामले की चल रही तफ्तीश दौरान सुखचैन सिंह सुखी वासी उल्लक व जिम मालिक शेर सिंह को पटियाला पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके अलावा मानसा के कपड़े का शोरूम चलाने वाले एक अमृतधारी नौजवान का भी पता नहीं लग सका। परिवार के मुताबिक नौजवान को उठाने वाले व्यक्ति बठिंडा पुलिस के साथ संबंधित होने का शक किया जा रहा है। 
विज्ञापन


डीएसपी सरदूलगढ़ नरिंद्र सिंह ने बताया कि नाभा जेल के मामले में पुलिस की तफ्तीश व जांच जारी है। इस तहत पटियाला पुलिस ने शेर सिंह पुत्र सुखविंद्र सिंह व सुखचैन सिंह सुखी को हिरासत में लिया है, जिनको पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ डीसी मानसा की रिहायश सामने रेडीमेड कपड़े का शोरूम चलाने वाले अमृतधारी नौजवान नरिंद्र सिंह बब्बू को भी कुछ गाड़ी सवार व्यक्तियों ने दुकान के आगे से उठा लिया। उसकी पत्नी सर्वजीत कौर वासी मौड़ मंडी का कहना है कि वह मौड़ मंडी से आकर मानसा में तीन वर्ष से अपना शोरूम चला रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना को लेकर सरदूलगढ़ के परिवार सदमे में

Nabha jail-break, three more accused arrested in the case, the inquiry continues
नाभा जेल पटियाला - फोटो : File Photo
मंगलवार की सुबह जब उनका पति नरिंद्र सिंह बब्बू शोरूम पर आ रहा था तो उसेडिप्टी कमिश्नर मानसा की रिहायश के नजदीक एक गाड़ी सवार व्यक्ति उठाकर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ देर इंतजार करने के बाद जब उनका पति वापस ना आया तो उसका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा तो उन्होंने यह मामला मानसा पुलिस के ध्यान में दिलाया।

शिरोमणि अकाली दल के नेता गुरसेवक सिंह जवाहरके ने कहा कि नौजवान पुलिस ने उठाया या किसी और व्यक्ति ने, इसका अभी कुछ भी पता नहीं लग सका। उन्होंने कहा कि इस संबंधी एसपी डी नरिंद्रपाल सिंह वडिंग से बातचीत की, लेकिन मानसा पुलिस को इसकी कोई भी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि नरिंद्र सिंह बब्बू की तलाश कर रहे हैं और परिवार इस घटना को लेकर सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed