फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nabha jail break case: Punjab police brought mastermind Romi from Hong Kong to India

सभी केंद्र... नाभा जेल ब्रेक कांड: मास्टरमाइंड रोमी को हांगकांग से भारत लाई पंजाब पुलिस

Thu, 22 Aug 2024 09:11 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 09:11 PM IST
विज्ञापन
Nabha jail break case: Punjab police brought mastermind Romi from Hong Kong to India
-आईएसआई और खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के संपर्क में था मास्टरमाइंड
विज्ञापन

-छह अगस्त को हांगकांग ने रोमी के प्रत्यर्पण के आदेश किए थे जारी
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने 2016 में हुए नाभा जेल ब्रेक कांड के मास्टरमाइंड रमनजीत सिंह उर्फ रोमी को हांगकांग से प्रत्यर्पित करा भारत लाने में कामयाब हो गई है। स्पेशल टीम रोमी को वीरवार शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लेकर पहुंची।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 2018 में पुलिस ने आरोपी रोमी को भारत वापस लाने के लिए सुरक्षा प्रत्यर्पण के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू की थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर और रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था।। हांगकांग सरकार और वहां की अदालत के सहयोग से आरोपी को भारत लाने की प्रक्रिया सफल रही। डीजीपी ने बताया कि जेल ब्रेक कांड का मास्टरमाइंड रोमी लगातार पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई और खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स (केएलएफ) के फरार कैदियों समेत हरमिंदर सिंह मिंटू और कश्मीर सिंह गलवड्डी के भी संपर्क में था। रोमी को भारत लाने वाली टीम में एआईजी हरविंदर विर्क, डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़, डीएसपी नाभा दविंदर अत्री, इंस्पेक्टर हैरी बोपाराय, इंस्पेक्टर रोनी सिंह, और एआई जसप्रीत सिंह शामिल थे। गौरतलब है कि इस मामले में अब तक 26 आरोपियों को चार्जशीट किया जा चुका है। रोमी जो विदेशी हैंडलर था, उसको भगोड़ा घोषित किया गया था। हांगकांग के माननीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा 6 अगस्त 2024 को रोमी के प्रत्यर्पण के संबंध में आदेश जारी किया था।
विज्ञापन

पुलिस वर्दी में जेल पहुंचकर 6 खूंखार कैदियों को कराया था फरार
एजीटीएफ के एडीजीपी प्रमोद बान ने बताया कि रोमी ने 27 नवंबर, 2016 की सुबह 9 बजे के करीब हुए नाभा जेल ब्रेक में अहम भूमिका निभाई थी। गैंगस्टर पुलिस की वर्दी पहनकर नाभा जेल में घुस गए थे और 6 खतरनाक गैंगस्टरों को छुड़ाकर फरार हो गए थे। इन गैंगस्टरों में हरमिंदर सिंह उर्फ मिंटू, गुरप्रीत सिंह सेखों, अमनदीप सिंह ढोटियां, कुलप्रीत सिंह उर्फ नीटा दीओल, कश्मीर सिंह उर्फ गलवड्डी और गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ विक्की गोंडर शामिल थे। इनमें से विक्की गौंडर को पंजाब पुलिस ने 26 जनवरी, 2018 को राजस्थान में मुठभेड़ में मार गिराया था, जबकि अन्य को गिरफ्तार कर लिया था। रोमी जो शेरा खुब्बन और विक्की गौंडर गैंग का मुख्य सदस्य था, उसने नाभा जेल ब्रेक को अंजाम देने के लिए गैंग के सदस्यों को वित्तीय सहायता, हथियार और जेल में प्रवेश के लिए नकली आईडी मुहैया कराए थे। इसके साथ ही जेल से फरार हुए कैदियों को सुरक्षित घर और छिपने के ठिकाने भी उपलब्ध करवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed