Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   n Punjab causes temperature to drop by 2.1 degrees Celsius; Amritsar is the coldest.

Chandigarh News: पंजाब में बारिश से 2.1 डिग्री गिरा पारा, अमृतसर सबसे ठंडा

Wed, 28 Jan 2026 08:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
n Punjab causes temperature to drop by 2.1 degrees Celsius; Amritsar is the coldest.
-कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

-अगले दो दिनों के लिए बारिश का यलो अलर्ट
---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में बुधवार को बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर 3.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा शहर रहा। कोहरे के कारण बठिंडा में दृश्यता 50 मीटर से कम, लुधियाना में 190 मीटर और फरीदकोट में 150 मीटर रिकॉर्ड की गई। दिनभर बादलों के छाने और शीत लहर के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 30 जनवरी की रात से पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके असर से 31 जनवरी से चार दिन तक बारिश का मौसम रहेगा। विशेषकर 1 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री तक कमी दर्ज हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है कि सुबह और रात के समय कोहरे और ठंड के मद्देनजर ड्राइविंग और पैदल मार्ग पर सतर्क रहें। ठंड बढ़ने से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी की जरूरत है।
विज्ञापन

कहां कितना तापमान
शहर- न्यूनतम- अधिकतम अमृतसर: 3.7- 17.6
लुधियाना: 10.4- 18.8
पटियाला: 11.1- 18.2
पठानकोट: 6.5- 18.6
बठिंडा: 5.5- 19.1
फरीदकोट: 4.0
होशियारपुर: 8.0
एसबीएस नगर: 9.0- 19.5
रूपनगर: 9.4- 19.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article