फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Must Read before Filing Income Tax Return

रिटर्न भरने जा रहे हैं तो पहले खबर पढ़ लें

Wed, 30 Jul 2014 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Jul 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
Must Read before Filing Income Tax Return

आपने आयकर रिटर्न अब तक नहीं जमा करवाया तो जमा करवा दें। आयकर रिटर्न जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। आयकरदाताओं की सुविधा के लिए आयकर विभाग ने ईद के मौके पर भी अपने काउंटर खोल दिए।

विज्ञापन


हालांकि, ईद के दिन यहां रिटर्न भरने वाले ज्यादा नहीं पहुंचे। आयकर विभाग द्वारा चंडीगढ़ सेक्टर-17 के आयकर भवन, पंचकूला आयकर भवन और मोहाली में आयकर के दफ्तरों में रिटर्न भरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


यदि किसी को रिटर्न भरना नहीं आता है तो उसके लिए आयकर रिटर्न प्रिपेयर हैं। जिनके नंबर विभाग ने बोर्ड पर डिस्प्ले किए हैं। यही नहीं, किसी असुविधा पर आयकर विभाग की हेल्प डेस्क पर जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार में घाटा तो रिटर्न जरूर भरें

Must Read before Filing Income Tax Return

जिन लोगों का छोटा व्यापार है और उनको अपने व्यापार में नुकसान हो गया है तो वह अपने इस नुकसान को आगे तभी ले जा सकते हैं, जब वह 31 जुलाई तक आयकर रिटर्न भर दें। ऐसी स्थिति में छोटे व्यापारियों के लिए यह अलर्ट का समय है।

रिवाइज का मिलेगा मौका
आप अपने आयकर रिटर्न को 31 जुलाई तक जमा कर देंगे तो आपको आयकर विभाग द्वारा कई लाभ मिलेंगे। आपके फार्म में कोई गलती होने की सूरत में भी आप अपनी गलती को कभी भी सुधार सकते हैं। हां, यदि रिटर्न आपने देरी में भरी तो आपको किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिलेगी।

आठ फीसदी लाभ दिखाएं
आपका छोटा व्यापार है तो सरकार ने आपके लिए बेहतर नियम बनाया है। आपको किताब रखने की आवश्यकता नहीं। आठ फीसदी लाभ दिखाएं और उसके ऊपर टैक्स दें। हां, यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो छोटा व्यापार होने पर भी आपको आडिट करवाना जरूरी होगा।

रिफंड के लिए अभी से सख्ती

Must Read before Filing Income Tax Return

आपको अपना रिफंड चाहिए तो जरा नियम के अनुसार फार्म भरें। आपकी जरा सी गलत जानकारी से आपका रिफंड नहीं होगा। चाहे आप ई फाइलिंग करें या फिर मैनुअल फाइलिंग अपनी हर जानकारी सही तरह से लिखें।
सुशील के सिंगला, चार्टर्ड एकाउंटेंट

अब एसयूवी पर आयकर की नजर
अब आयकर विभाग सोर्स पर कर कटौती (टीडीएस) के माध्यम से अपनी कमाई को बढ़ाने का इंतजाम करने में लग गया है। इसके तहत ज्यादा वेतन-भत्ता पाने वालों का कर ब्यौरा देखा जा रहा है। आयकर विभाग का यह अभियान चंडीगढ़ समेत देश के कई हिस्सो में चल रहा है। इसमें कारों खासतौर पर एसयूवी और लग्जरी सेडान से लेकर अफसरों के खर्च तक को देखा जा रहा है। ध्यान रहे कि पिछले वर्ष भी आयकर विभाग ने टीडीएस के लिए कई कंपनियों को नोटिस भेजे थे।

टीडीएस से एक तिहाई आय

Must Read before Filing Income Tax Return

आयकर विभाग को सालाना होने वाली आय में टीडीएस का हिस्सा एक तिहाई होता है। विभाग आय बढ़ाने के लिए यह हिस्सेदारी और बढ़ाना चाहता है। आयकर विभाग के एक सूत्र के अनुसार, देश के मुख्य आयकर आयुक्तों की बैठक में बड़ी सरकारी और निजी कंपनियों के टीडीएस ब्यौरों को बारीकी से देखा जा रहा है।

छोटे, बड़े सब पर निशाना
आयकर विभाग के इस अभियान के अंतर्गत कंपनियों के शीर्ष अफसरों के वेतन-भत्तों पर खास नजर है। देखा यह भी जा रहा है कि ऐसे कर्मचारियों को आयकर कंसल्टेंट बताकर टीडीएस चोरी तो नहीं हो रही है।

खर्च व निवेश देखेंगे
आयकर विभाग अपने अभियान के अंतर्गत कुछ श्रेणियों के अफसरों के खर्च और निवेश पर भी गौर कर रहा है। जिससे उनकी अघोषित और गुप्ता आय का पता लगाकर कर वसूली की जा सके। बड़ी होटलों और माल में किए जाने वाले खर्च पर नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed