{"_id":"590c5ed54f1c1b241f8b4581","slug":"muslim-people-protest-against-pakistan-outside-jama-masjid-at-ludhiana-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के दुश्मन बने मुस्लिम, बोले- डरते नहीं हैं ईंट का जवाब पत्थर से देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के दुश्मन बने मुस्लिम, बोले- डरते नहीं हैं ईंट का जवाब पत्थर से देंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 07 May 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
मुस्लिमों का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जवानो के साथ बर्बरता करने वाले पाकिस्तान के विरोध में मुस्लिम खड़े हो गए हैं। बोले- डरते नहीं हैं, ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। पंजाब के लुधियाना में ऐतिहासिक जामा मस्जिद के बाहर मुसलमानों ने नायब शाही इमाम पंजाब मौलाना उस्मान रहमानी के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस मौके पर पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका गया और पाकिस्तान व पाकिस्तानी फौज के खिलाफ नारेबाजी की। नायब शाही इमाम पंजाब मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि बीते दिनों कश्मीर में धोखे से भारतीय फौजियों के साथ पाकिस्तानियों की ओर से की गई दरिंदगी ने एक बार फिर पाकिस्तानी सरकार को बेनकाब कर दिया है।
उस्मान रहमानी ने कहा कि पूरा देश अपने शहीद जवानों को सलाम करता है, लेकिन इसके साथ ही पाकिस्तान को भी हम बता देना चाहते हैं कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

बातचीत बंद करके ताकत का इस्तेमाल किया जाना चाहिए
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
नायब शाही इमाम ने भारत सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान से बातचीत बंद करके ताकत का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान किसी गलतफहमी में न रहे। अगर जरूरत पड़ी तो उसकी अकल ठिकाने लगाने के लिए भारत के 26 करोड़ मुसलमान ही काफी हैं।
नायब शाही इमाम ने कहा कि भारत में रहने वालों के सियासी मतभेद हो सकते हैं, लेकिन देश की एकता के लिए हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, दलित और सभी जातियों के लोग एकजुट हैं। इस एकता की ताकत को दुनिया वाले तोड़ नहीं सकते।
एक सवाल के जवाब में नायब शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी ने कहा कि मोदी जी को चाहिए कि अब देश मे तीन तलाक के मुद्दे को छोड़ कर पहले पाकिस्तान का जनाजा निकाले। इस मौके पर गुलाम हसन कैसर, कारि अल्ताफ उर रहमान, शाहनवाज अहमद व शाही इमाम पंजाब के सचिव मुहम्मद मुस्तकीम आदि मौजूद थे।