फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Muslim community took out a procession in Dhanas in celebration of Pran Pratistha

Chandigarh News: प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में मुस्लिम समुदाय ने धनास में निकाली शोभायात्रा

Mon, 22 Jan 2024 03:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Muslim community took out a procession in Dhanas in celebration of Pran Pratistha
चंडीगढ़। श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को शहर के मुस्लिम समुदाय द्वारा धनास में विशाल शोभायात्रा निकाली गई।। चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन शोभायात्रा में शिरकत करने के अलावा आधा दर्जन धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने इस ऐतिहासिक दिवस के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


भाजपा नेता संजय टंडन ने सेक्टर-18 सी के राधाकृष्ण मंदिर में 14 जनवरी से बनाए जा रहे देसी घी के 108 क्विंटल लड्डुओं को लोगों में बांटने के लिए गाड़ियों में लोड करवाया ताकि उन्हें श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा दिवस 22 जनवरी को बांटा जा सके। देसी घी के यह लड्डू 40 कारीगरों के सहयोग से तैयार कराए गए हैं, जिन्हें आज पांच-पांच किलो के डिब्बों में रखकर विभिन्न जगहों पर भिजवाया गया।
विज्ञापन





इसके बाद संजय टंडन स्मॉल फ्लैट्स मलोया में हरिशंकर मिश्रा द्वारा आयोजित चंडीगढ़ के कार सेवकों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। भाजपा नेता संजय टंडन ने भारत विकास परिषद चंडीगढ़ एवं बिजनेस प्रमोशनल कॉउंसिल-17 द्वारा आयोजित कार्यक्रम एक शाम प्रभु श्रीराम जी के नाम में शिरकत की। यहां भजन गायक सुनील ध्यानी एवं मुक्तेश दीवान द्वारा गाए श्रीराम के मधुर भजनों का आनंद उठाया।इस अवसर पर अजय दत्ता, अनूप गुप्ता, गिरवर शर्मा, रेनू बाला, भाजपा नेता अनूप गुप्ता, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा, पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद, रामवीर भट्टी, संजय पुरी, जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, सतिंदर सिंह सिद्धू, अनिल दुबे, शक्ति देवशाली, रविकांत शर्मा, प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महकवीर सिंह, सतपाल वर्मा, मनोज सोनकर, रूबी गुप्ता, पुष्पा राठौड़, चंद्रावती शुक्ला सहित पार्टी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed