{"_id":"4eb1651481f35322b105cd49ed40b9e6","slug":"musical-programme-in-tagore-theatre-on-4-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीत-संगीत का मजा लेने आज पहुंचें टैगोर थियेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीत-संगीत का मजा लेने आज पहुंचें टैगोर थियेटर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 04 May 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआर म्यूजिक क्रिएशंस अमर उजाला के सहयोग से आज सुरीला सफर (सात सुरों का बहता दरिया) गीतों से भरा एक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन
दिल को सुकून पहुंचाने वाले कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-18 स्थित टैगोर थियेटर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर हरियाणा सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी आईएएस रोशन लाल उपस्थित होंगे, जबकि गेस्ट आफ ऑनर के तौर पर पारस मानी ग्रुप आफ कंपनीज के एमडी विकास पासी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
म्यूजिक अरेंजर अरुण कांत और एचएस बाथ ने बताया कि कार्यक्रम में ऐसे गीत प्रस्तुत किए जाएंगे जो लोगों को काफी पसंद आएंगे। एक ऐसी शाम होगी, जो लोगों के जेहन से आसानी से भूली नहीं जाएगी।
विज्ञापन
अमर उजाला रुपांतरण की सदस्य अपने एंट्री पास सेक्टर 9 डी स्थित एससीओ नंबर 34-37 अमर उजाला के दफ्तर से ले सकती हैं। यह पास अमर उजाला के दफ्तर से शनिवार को सवेरे दस बजे से शाम छह बजे तक मिलेंगे।