फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   musical programme, classical musical programme, tagore theatre, chandigarh

चंडीगढ़ में 4 दिवसीय क्लासिकल म्यूजिक प्रोग्राम, ये रहा शेड्यूल

Thu, 23 Jun 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Jun 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
musical programme, classical musical programme, tagore theatre, chandigarh
संगीत में डूबे छात्र - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में चार दिवसीय म्यूजिकल कार्यक्रम का आयोजनर हो रहा है। इसकी शुरूआत 24 जून से होगी। इसका आयोजन चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर से टैगोर थिएटर में  किया जा रहा हैं। कार्यक्रम में सभी दिन प्रोग्राम शाम सात बजे से शुरू होंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के पहले दिन 24 जून को मार्शल कंटेपरेरी डांस थिएटर की ओर से ... अंनतता  प्रस्तुत किया जाएगा। जोकि महाभारत के 13 दिनों की लड़ाई पर अधारित होगा। इसके बाद 25 जून को हरविंदर शर्मा और मनीष कुमार म्यूजिक ल इवेंट पर अपनी परफारमेंस देंगे।
विज्ञापन


वहीं 27 जून को न्यू दिल्ली के ग्रुप की ओर से नाटक गालिब इन न्यू दिल्ली का मंचन किया जाएगा। इस नाटक का निर्देशन डॉ. एम सईद आलम ने किया हैं। इस कॉमेडी नाटक कोअभी तक देश भर में 400 बार दिखाया जा चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कार्यक्रम के अंतिम दिन 28 जून को फिल्म एंड थिएटर सोसाइटी न्यू दिल्ली की ओर से सौदागर नामक नाटक का मंचन  किया जाएगा। इसका निर्देशन अतुल सत्य कौशिक करेंगे। यह प्ले का देश भर में 100 से अधिक बार मंचन किया जा चुका हैं

पेशे से सुपरिटेंडेंट
25 जून को होने वाले म्यूजिक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे मनीश कुमार पेशे से प्रशासन बतौर सुपरिटेंडेंट हैं। इन्हें संगीत से काफी लगाव हैं। पिछले पांच सालों से संगीत के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इनके अनुसार सबुह 9 से पांच नौकरी करता हूं। इसके बाद शाम पांच के बाद बहुत समां होता है। इस समय को मैने संगीत में लगा दिया।


इनके अनुसार अब संगीत ही मेरा पेशन है। मनीष देश भर में कई जगह परफार्म कर चुके है। इन्होंने बॉलीवुड की हस्तियों में विश्वजीत और भप्पी लहरी के साथ भी काम किया हैं। वहीं  हरविंदर शर्मा क्लासिकल वोकल पर अपनी प्रस्तुति देंगे। पिछले 54 सालों से इस प्रोफेशन से जुड़े हुए है। कई देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed