{"_id":"571666f34f1c1b7d7b8b4723","slug":"murthal-gangrape-witness-boby-joshi-sukhdev-dhaba-ig-mamta-singh-murthal-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरथल गैंगरेप: अहम गवाह को ढाबे पर ले गई SIT, मिले अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरथल गैंगरेप: अहम गवाह को ढाबे पर ले गई SIT, मिले अहम सुराग
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत।
Updated Thu, 21 Apr 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
मुरथल के कथित गैंग रेप मामले में गवाह बॉबी जोशी को लेकर सुखदेव ढाबे पर पहुंची एसआईटी की टीम।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआईटी ने मुरथल के कथित गैंगरेप मामले की जांच तेज कर दी है। मंगलवार को आईजी ममता सिंह के नेतृत्व में टीम मामले के गवाह दिल्ली निवासी बॉबी जोशी को लेकर मुरथल पहुंची। यहां न केवल बॉबी के बयान दर्ज किए बल्कि बॉबी के बताए स्थानों पर ले जाकर लोकेशन की जांच-पड़ताल की। इसके बाद टीम बॉबी को लेकर घरौंडा की तरफ निकल गई, जहां बॉबी ने दो युवकों पर कार पर हमला करने का आरोप लगाया था।
जाट आंदोलन के दौरान जीटी रोड पर जमकर हिंसा हुई। न केवल वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया, बल्कि आरोप है कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म भी किया गया। हालांकि अब तक कोई पीड़िता सामने नहीं आई है, लेकिन दिल्ली निवासी बॉबी जोशी गवाह के तौर पर सामने आए हैं। पहले प्रदेश सरकार और पुलिस मुरथल में दुष्कर्म की बात से इंकार कर रही थी, लेकिन अब सरकार भी मान चुकी है कि मुरथल में रेप की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। मंगलवार दोपहर एसआईटी पहले बॉबी जोशी को लेकर मुरथल के तकनीकी विश्वविद्यालय के रेस्ट हाउस पहुंची, जहां उसके बयान दर्ज किए गए। इसके बाद बॉबी को उसके द्वारा बताई गई जगह पर ले जाया गया।
सबसे पहले मुरथल फ्लाईओवर के नीचे उस दुकान के सामने पुलिस ले गई, जिसके बारे में बॉबी ने कहा था कि वारदात की रात वह कुछ समय यहां भी खड़ा रहा था। इसके बाद सुखदेव ढाबे पर ले गई। बॉबी ने बताया कि यहां पर वह पार्किंग में कुछ देर खड़ा रहा था। लगभग एक घंटे जीटी रोड पर जांच के बाद टीम उसे घरौंडा, करनाल ले गई। बॉबी ने कहा था कि पिछले दिनों जब वह दिल्ली आ रहा था तो घरौंडा के पास बाइक सवार दो युवकों ने पथराव करके उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था।
विज्ञापन
==============================
मैं एसआईटी के साथ आया हूं। बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर रहा हूं। इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकता।
-बॉबी जोशी, गवाह मुरथल का कथित गैंग रेप केस
=====================
बॉबी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। वे आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं देंगी।
-ममता सिंह, आईजी एवं एसआईटी प्रमुख