फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murthal gangrape, murthal gangrape victim, victim parents, khattar, jat andolan, jat reservation, murthal, sonipat, haryana

जाट आरक्षण की राह में रोड़ा बना मुरथल कांड

Tue, 01 Mar 2016 01:40 PM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, मुरथल (सोनीपत)
अंकित चौहान/अमर उजाला, मुरथल (सोनीपत) Updated Tue, 01 Mar 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
murthal gangrape, murthal gangrape victim, victim parents, khattar, jat andolan, jat reservation, murthal, sonipat, haryana

मुरथल में महिलाओं से कथित गैंगरेप का मामला सरकार के गले की फांस बन गया है। वहीं, यह मामला अब जाट आरक्षण की राह में भी रोड़ा बनता दिख रहा है।

विज्ञापन


पिछले तीन दिन से जाटों को आरक्षण देने पर कोई काम नहीं हुआ है। सरकार पहले पीड़ितों को मुआवजा देने के अलावा मुरथल में कथित गैंगरेप की स्थिति साफ करने में लगी है। इससे केंद्रीय स्तर पर भी भाजपा की किरकरी हो रही है। वहीं, उपद्रव के बाद जाट मंत्रियों व विधायकों की खिलाफत में उतरे गैर जाट विधायकों का विरोध भी लगातार बढ़ रहा है। भीतरी विरोध ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। हाईकमान इसे कंट्रोल करने में लगा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उपद्रव के बाद जाटों को आरक्षण देने के लिए केंद्रीय कमेटी गठित की गई थी। सूत्रों की मानें तो कमेटी अपना मसौदा तैयार कर चुकी है। लेकिन फिलहाल आरक्षण की प्रक्रिया पर विराम लगा दिया गया है। सरकार सबसे पहले उनको मुआवजा देना चाहती है, जिनकी दुकानों या अन्य प्रतिष्ठान को उपद्रव के दौरान जलाया गया है। उसके साथ ही मुरथल के कथित गैंगरेप का सच सभी के सामने लाने की भी चुनौती है। सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय कमेटी भी फिलहाल आरक्षण को लेकर शांत हो गई है और पिछले कई दिनों से केंद्रीय कमेटी की इस पर कोई चर्चा भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मुरथल में महिलाओं से गैंगरेप होने की बात केवल कही जा रही है। अभी तक कोई पीड़ित सामने नहीं आने से लग रहा है कि यह पूरी तरह गलत है। इसे राज्य सरकार अपने स्तर पर दिखवा रही है। यह जरूर है कि आरक्षण के मामले में तीन दिन से कोई मीटिंग नहीं हुई है। कई कानूनी पेंच होना भी इसमें थोड़ी देरी की वजह बन रहा है। उनको दूर किया जा रहा है। फिलहाल इतना कह सकता हूं कि आरक्षण जल्द मिल जाएगा।
संजीव बालियान, केंद्रीय राज्यमंत्री और केंद्रीय समिति के सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed