फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murthal gangrape issue, jat voilence, haryana jat protest

मुरथल गैंगरेप प्रकरणः पुलिस को तलाशने होंगे तीन सवालों के जवाब

Sat, 27 Feb 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरथल(सोनीपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरथल(सोनीपत) Updated Sat, 27 Feb 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
murthal gangrape issue, jat voilence, haryana jat protest

जाट आंदोलन के दौरान मुरथल में ढाबे पर महिलाओं से गैंगरेप का मामला सुलझाने को हरियाणा पुलिस को तीन सवालों के जवाब तलाशने होंगे। क्योंकि हर बार अपने खुलासों और अचीवमेंट के लिए वाहवाही लूटने वाली पुलिस के हाथ इस मामले में खाली है।

विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को एक पीड़ित परिवार को पेश कर दावा किया कि उस दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ नहीं हुई है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि ऐसा उदाहरण देकर पुलिस क्या साबित करना चाहती है।
विज्ञापन


ऐसे में इन सवालों के जवाब ढूंढना लाजिमी है:
- आखिर ये अंत: वस्त्र हैं किसके?
- प्रत्यक्षदर्शी कानून के पचड़े और कोर्ट के चक्कर काटने के डर तो चुप नहीं हो गए?
- पीड़ित महिलाओं और प्रत्यक्षदर्शियों पर किसी तरह का दबाव तो नहीं डाला जा रहा?

ढाबों पर स्वाद की बजाय कथित दरिंदगी की चर्चा

murthal gangrape issue, jat voilence, haryana jat protest

आरक्षण आंदोलन के बीच उपद्रव के बाद हाईवे पर मुरथल के ढाबे अब स्वाद की बजाय कथित दरिंदगी को लेकर चर्चा में है। पूरे प्रकरण की वास्तविकता क्या है फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन शुक्रवार को मुरथल का माहौल बदला-बदला नजर आया।

आंदोलन से पहले जहां दिल्ली, गुड़गांव के साथ दूसरे शहरों से लोग पराठों का स्वाद लेने 50 से 100 किमी तक का सफर करके आते थे आज वहां दरिंदगी की हकीकत जानने की खुसर-फुसर हो रही थी। हालांकि यह कोई नहीं कह रहा कि उसने पीड़ित महिलाओं को देखा या उसके सामने कोई वारदात हुई।

दबी जुबान में लोग यह जरूर कह रहे हैं कि कुछ हुआ जरूर है तभी तो बात उठी है। इस बात की भी चर्चा है कि मुरथल के ढाबा मालिक ने एक दुष्कर्म पीड़ित को शरण दी थी। शुक्रवार दोपहर 12 बजे ढाबे के बाहर काफी संख्या में लोग जमा थे। अधिकतर मीडिया कर्मी। बाकी पुलिस कर्मियों के साथ अन्य लोग। डीएसपी की अगुवाई में पुलिस ने फिर वही बात दोहराई कि अभी तक कोई पीड़ित सामने नहीं आया। उधर, ढाबा मालिक अमरीक सिंह ने भी इस बात से साफ इंकार किया कि उन्होंने किसी को शरण दी है।

यहां पर दें दें सूचना

टोल फ्री नंबर- 18001802057
हेल्प लाइन नंबर-181
वेबसाइट- www.hsla.nic.in

एफएसएल ने कब्जे में लिए अंत:वस्त्र

murthal gangrape issue, jat voilence, haryana jat protest

शुक्रवार को मुधबन से एफएसएल टीम मुरथल से आगे हसनपुर और कुराड़ गांव के पास खेतों में पहुंची। टीम ने यहां से महिलाओं के अंत:वस्त्रों को कब्जे में लिया।

डीएसपी सतीश कुमार ने कहा कि यदि लैब में कपड़ों की जांच के बाद कोई सबूत होगा तो सामने आ जाएगा। पुलिस मामले को लेकर गंभीर है। हर एंगल से जांच हो रही है, लेकिन न तो कोई पीड़ित सामने आया है और न ही कोई सबूत।

पुलिस का दावा कोई सबूत नहीं

मीडिया में कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से यह खबर आई थी। इन प्रत्यक्षदर्शियों में ढाबा मालिक के साथ कुछ ग्रामीणों के शामिल होने की बात कही गई। डीएसपी के मुताबिक संबंधित लोगों से पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग तरीके से पूछताछ की है।

सभी ने साफ कहा कि उन्होंने कोई दुष्कर्म या छेड़छाड़ की वारदात जैसा कुछ नहीं देखा और न ही ऐसा कुछ बताया था। डीएसपी ने कहा कि यहां हर किसी से सिविल ड्रेस में भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed