फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murderous attack on AAP block president in Muktsar

Muktsar News: आप के ब्लॉक अध्यक्ष पर कातिलाना हमला, घर में गोलीबारी, सिविल अस्पताल में भर्ती

Tue, 12 Dec 2023 04:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Dec 2023 04:48 PM IST
सार

लाडी के अनुसार गांव की सरपंच के बेटे ने भी तीन दिन पहले हमलावरों के खिलाफ पुलिस थाने शिकायत दर्ज करवाई थी। मगर पुलिस ने उन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस ने उसी समय कोई एक्शन लिया होता तो शायद आज उन पर ये कातिलाना हमला न होता। 

विज्ञापन
Murderous attack on AAP block president in Muktsar
Muktsar News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुक्तसर जिले के गांव नूरपुर कृपालके में आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष पर कुछ लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर गोलियां चलाईं। हालांकि ब्लॉक अध्यक्ष को गोली तो नहीं लगी है लेकिन मारपीट में वह घायल हो गए हैं जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। हमलावर अकाली दल से संबंधित बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती आप के ब्लॉक अध्यक्ष सारज सिंह लाडी कृपालके ने बताया कि सोमवार की देर रात वह अपने परिवार के साथ घर में ही थे। इस दौरान गांव के कुछ लोग रंजिशन अपने कुछ साथियों को साथ लेकर थार गाड़ी से आए और उसके घर के बाहर दो गोलियां चलाईं। इसके बाद हमलावर उसके घर में घुस आए और ललकारते हुए एक फायरिंग की। यह देख वह घबरा गया और हमलावरों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


लाडी ने आरोप लगाया कि उसे घायल करने के बाद हमलावर डेढ़ घंटे तक उसके घर के बाहर थार गाड़ी पर हुल्लड़बाजी व फायरिंग करते रहे। पुलिस के आने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले और पुलिस ने आकर उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल मुक्तसर में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाडी के अनुसार गांव की सरपंच के बेटे ने भी तीन दिन पहले हमलावरों के खिलाफ पुलिस थाने शिकायत दर्ज करवाई थी। मगर पुलिस ने उन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस ने उसी समय कोई एक्शन लिया होता तो शायद आज उन पर ये कातिलाना हमला न होता। 


उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उधर, डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि मामले में घायल के बयान कलमबंद कर लिए गए हैं। हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed