{"_id":"c289905f2dafdcae89eff34e0dbb4eb8","slug":"murder-yamuna-nagar-grudge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुआ गोदकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुआ गोदकर युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर
Updated Tue, 19 Aug 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलाब नगर में पुरानी रंजिश में रविवार रात को दो लोगों ने सुआ गोदकर बलवंत (28) की हत्या कर दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद शहर पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
सोमवार को पुलिस ने शहर के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मृतक के चाचा सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है, जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात को गुलाब नगर निवासी बलवंत मां के लिए दवा लाने के लिए बाजार (गुलाब नगर-महलांवाली सड़क पर स्थित दुकान) गया था।
जब वह मेडिकल स्टोर पर दवा ले रहा था, तो वहां पर कॉलोनी के राजेश और महेंद्र कुमार भी पहुंचे, जिनकी किसी बात को लेकर बलवंत से कहासुनी शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि जब बलवंत ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राजेश और महेंद्र ने बलवंत के सिर एवं कमर में सुए से कई वार किए। जिस कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और लहुलूहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
इस वारदात के होते ही देखते ही देखते वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को एकत्रित होता देख दोनों आरोपी वहां फरार हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना बलवंत के परिजनों को दी।
सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और बलवंत को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार के मुताबिक सोमवार को पुलिस ने जगाधरी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मृतक के चाचा सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर राजेश एवं महेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
सब्जी की दुकान लगाते हैं दोनों आरोपी
शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी राजेश और महेंद्र ने पुरानी रंजिश के चलते बलवंत की हत्या को अंजाम दिया है। उन्होेंने बताया कि बलवंत क्षेत्र में डिपो होल्डर था, जबकि राजेश और महेंद्र सब्जी की दुकान लगाते हैं। इनके बीच पिछले कई महीनों से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही थी। जिसे कई बार पंचायती तौर पर सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात सुलझने की बजाए, बिगड़ती चली गई। इसी रंजिश के चलते दोनोें आरोपियों ने रविवार रात को सुआ गोदकर बलवंत की हत्या कर दी।
अगर पता होता तो नहीं भेजते दवा लेने
बलवंत की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि अगर उन्हें पहले से जरा सा भी आभास होता कि बलवंत दवा लेकर लौट नहीं पाएगा,तो वे उसे कभी नहीं भेजते। हालांकि कॉलोनी के लोग राजेश और महेंद्र को कई बार समझा चुके थे कि वे बलवंत के साथ पाली हुई रंजिश को छोड़ दें। इस रंजिश की वजह से कालोनी का माहौल खराब हो रहा है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं बलवंत की मौत के बाद उसके बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया है।