{"_id":"90a57a186124c35915795e4154de065a","slug":"murder-of-two-gangster","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाहों पर अंधाधुंध गोलियों की बौछार, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवाहों पर अंधाधुंध गोलियों की बौछार, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार
Updated Wed, 26 Feb 2014 08:08 PM IST
विज्ञापन
राजा गार्डन इलाके में कुख्यात गैंगस्टर दलजीत सिंह भाना और उसके साथियों ने प्रिंस हत्याकांड के गवाहों और उनके साथी पर गोलियों की बौछार कर दी।
विज्ञापन
कुख्यात बदमाशों ने धारदार हथियारों से भी वार किए। इससे गवाह सिमरन और दीपांश की मौत हो गई जबकि उनका तीसरा साथी रणदीप बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।
उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एक ही इलाके में दो खून की होली खेलने वाले दलजीत सिंह भाना की कोठी को गुस्साए लोगों ने आग लगा दी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
बस्ती बावा खेल, बस्ती मिट्ठू का सारा इलाका पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया।
घायल को अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां उसके आपरेशन किए जा रहे थे।