फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of former sarpanch in beri

हरियाणा में गवाही से पहले पूर्व सरपंच की पीट-पीट कर निर्मम हत्या, 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 01 Oct 2018 11:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरी (हरियाणा) Updated Mon, 01 Oct 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
murder of former sarpanch in beri
डेमो - फोटो : डेमो

हरियाणा के बेरी में छोछी गांव के पूर्व सरपंच आजाद सिंह की कुछ लोगों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। शव सोमवार की अल सुबह गांव छोछी के बाहर सरकारी स्कूल के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पहले, तो घटनास्थल का मौका मुआयना किया और बाद में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल भिजवाया। मौके पर पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी बुलवाया। जिसने मौके से हत्या से संबंधित प्रमाण भी जुटाए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस जांच में अभी तक हत्या की सही वजह तो स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक आजाद अपने बेटे राकेश के केस में मुख्य गवाह था। जिसकी गवाही 17 नवंबर को होनी थी। इसी गवाही को रोकने के लिए आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मृतक आजाद सिंह पुत्र रणधीर सिंह गांव छोछी में लगातार पांच बार गांव का सरपंच रह चुका है। 
विज्ञापन


पुलिस को दिए गए बयान में मृतक आजाद के बेटे राकेश ने गांव के ही 17 लोगों पर उसके पिता की हत्या किए जाने का शक जाहिर करते हुए मामला दर्ज कराया है। राकेश का कहना है कि उसका पिता आजाद सिंह रविवार की शाम को खेत में अपनी धान की फसल देखने के लिए गया था। लेकिन जब वह सोमवार को सुबह तक वापस नहीं लौटा, तो उसे वह खेत में देखने के लिए निकल पड़ा। लेकिन जब वह गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचा, तो उसके पिता का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। राकेश की सूचना पर ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पुलिस बल तैनात 

murder of former sarpanch in beri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

दोपहर बाद मृतक आजाद सिंह का शव परिजनों को सौंपा गया, तो मामले की गंभीरता को भांपकर मृतक पूर्व सरपंच के अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस की टीम लगाई गई। स्वयं डीएसपी अजमेर सिंह भी बेरी व गांव छोछी पहुंचकर मामले पर अपनी नजर बनाए रहे। बेरी थाना कार्यवाहक प्रभारी एसआई जोरा सिंह का कहना है कि फिलहाल इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।  

2011 में राकेश पर हुआ था हमला   
मृतक आजाद के बेटे राकेश पर 2011 में गांव के ही युवकों ने हमला बोल दिया था। जिसमें गांव के युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और धारा 307 के तहत केस चल रहा था। इसी हमले का आजाद सिंह चश्मदीद था और 17 नवंबर को गवाही होनी थी। लेकिन इससे पहले कि अदालत में पूर्व सरपंच आजाद सिंह की गवाही हो पाती, उसकी हत्या कर दी गई। 

17 लोगों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
मृतक पूर्व सरपंच आजाद सिंह के बेटे राकेश की शिकायत पर बेरी थाने में 17 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। कितने लोग इस मामले में शामिल हैं, इसका खुलासा जांच होने के बाद किए जाने की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें संजय, प्रमोद, विनोद, आशीष, सोनू, आजाद, प्रदीप, सोनू, विकास, विशाल, अशोक, दिलबाग, परमजीत, टिटू, दीपक, अमन, बलराज प्रमुख रूप से शामिल हैं। 

गांव छोछी के पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में मृतक के बेटे की शिकायत पर गांव के ही 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।  जोरा सिंह, सब इंस्पेक्टर, बेरी थाना कार्यवाहक प्रभारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed