फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder of a young man by stabbing him in Mauli village

Chandigarh News: दुकान से घर लौट रहे युवक को रोक मांगे पैसे, नहीं देने पर उतारा मौत के घाट

Sat, 31 Dec 2022 08:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 31 Dec 2022 08:30 AM IST
सार

घटना की सूचना पर मनीमाजरा थाना प्रभारी जसपाल सिंह, आईटी पार्क थाना प्रभारी रोहताश यादव और मौलीजागरां के एडिशनल एसएचओ मलकीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
Murder of a young man by stabbing him in Mauli village
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ के मौली गांव के सरकारी स्कूल के सामने कुछ बदमाशों ने एक युवक को रास्ते में रोक कर पैसे मांगे। जब युवक ने विरोध किया तो चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार रात 10.30 बजे की है। युवक आशीष (22) अपने काम से घर लौट रहा था। मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला आशीष मौली गांव के मकान नंबर 12 में अपने भाई योगेश और मिथुन के साथ किराये पर रहता था। वह अपने भाइयों के साथ भेलपुरी बेचने का काम करता था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मौली गांव के सामने बने सरकारी स्कूल के नजदीक कुछ युवक पहले से खड़े थे। इस दौरान वहां से गुजरते आशीष को रोककर पैसे की मांग की। आशीष ने पैसे देने से इन्कार किया तो युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आशीष ने बचाव के लिए भागने का प्रयास किया तो युवकों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन


कांचा नामक युवक ने अपने साथियों के साथ ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इससे आशीष लहूलुहान होकर सड़क के बीच गिर पड़ा। इसके बाद भी आरोपी चाकू से हमला करते रहे। सड़क के दूसरी तरफ ले जाकर आशीष के पूरे शरीर पर कई वार किए। इसमें उसकी अंतड़ियां भी बाहर आ गईं। इस दौरान शरीर से काफी खून बह गया। पुलिस ने युवक को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जब लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल दुबे ने बताया कि इलाके में नशे का कारोबार बढ़ रहा है। नशे के कारोबार के चलते ही युवक की हत्या हुई है। मौली गांव व आसपास इलाके में नशेड़ियों की संख्या काफी ज्यादा है। ये नशेड़ी आए दिन देर रात आने-जाने वाले युवकों के साथ मारपीट कर लूटपाट की वारदात कर रहे हैं। दो दिन पहले भी विकास नगर से एक युवक को रास्ते में रोककर कुछ युवकों ने छीना झपटी की और उसके बाद में जंगल में ले जाकर पेड़ से बांधकर बुरी तरह मारपीट की थी।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
घटना की सूचना पर मनीमाजरा थाना प्रभारी जसपाल सिंह, आईटी पार्क थाना प्रभारी रोहताश यादव और मौलीजागरां के एडिशनल एसएचओ मलकीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं
पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे ने कहा कि नशेड़ियों ने युवक की जान ले ली। पुलिस एरिया में नशे के कारोबार पर रोक लगाए। इससे आए दिन लड़ाई-झगड़े और मारपीट हो रही है। मौलीजागरां में आपराधिक वारदात बढ़ गई है। यहां पर कोई खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नशे की कमाई के कारण युवाओं को इस दलदल में धकेल रहे हैं। लगता है कि शहर में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed