{"_id":"582892d94f1c1b4709b37e26","slug":"municiple-corporation-mohali-sewerage-mess","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: चार महीने में सीवरेज की गंदगी से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: चार महीने में सीवरेज की गंदगी से मिलेगी निजात
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 13 Nov 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के पुराने इलाकों में शुमार फेज-5 और शाहीमाजरा के लोगों को अगले चार महीनों में सीवरेज की गंदगी से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही लाइनों के ओवर फ्लो होने की समस्या भी खत्म हो जाएगी। इसके लिए निगम ने 99 लाख की लागत से सीवर लाईन बिछाने का काम शुरू कर दिया है।
नगर निगम की इंजीनियरिंग विंग ने सीवर लाइन बिछाने से पहले बाकायदा सर्वे करवाया था। इसके बाद इस दिशा में करवाई शुरू की गई है। नई लाइन 24 इंच की है। वहीं जमीन के करीब 10 फुट नीचे बिछाई जा रही है। हालांकि फोन और बिजली के तार अंडरग्राउंड होनेे के कारण जेसीबी से खुदाई करने में काफी दिक्कत आ रही है। इसके बावजूद भी निगम की टीमें काम में जुटी हैं।
निगम इस काम में नोडल एजेंसी के रूप में काम कर रहा है। निगम की ओर से पूरे काम और प्रयोग होने वाले सामान पर नजर रखी जा रही है। बीजेपी पार्षद अशोक और अरुण शर्मा ने बताया की इस काम के होने से लोगों को काफी सुविधा होगी। लंबे समय से लोग इसके लिए संघर्ष कर रहे थे।
विज्ञापन
नहीं होगी लीकेज
निगम अधिकारियों के मुताबिक अब जो सीवर लाईन बिछाई जा रही है, वह अलग है। पाइप लाइन के अंदर का हिस्सा प्लास्टिक का है, जबकि बाहर सीमेंट का है। इसके अलावा लाइन में उचित दूरी पर मैनहोल बनाए जाएंगे। ताकि लाइन की सफाई हो सके। वहीं लाइन की लाइफ दूसरी लाइनों से अधिक है।