फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   municiple corporation mohali, Sewerage mess

खुशखबरी: चार महीने में सीवरेज की गंदगी से मिलेगी निजात

Sun, 13 Nov 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 13 Nov 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
municiple corporation mohali, Sewerage mess
- फोटो : File Photo
मोहाली के पुराने इलाकों में शुमार फेज-5 और शाहीमाजरा के लोगों को अगले चार महीनों में सीवरेज की गंदगी से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही लाइनों के ओवर फ्लो होने की समस्या भी खत्म हो जाएगी। इसके लिए निगम ने 99 लाख की लागत से सीवर लाईन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


नगर निगम की इंजीनियरिंग विंग ने सीवर लाइन बिछाने से पहले बाकायदा सर्वे करवाया था। इसके बाद इस दिशा में करवाई शुरू की गई है। नई लाइन 24 इंच की है। वहीं जमीन के करीब 10 फुट नीचे बिछाई जा रही है। हालांकि फोन और बिजली के तार अंडरग्राउंड होनेे के कारण जेसीबी से खुदाई करने में काफी दिक्कत आ रही है। इसके बावजूद भी निगम की टीमें काम में जुटी हैं।
विज्ञापन


निगम इस काम में नोडल एजेंसी के रूप में काम कर रहा है। निगम की ओर से पूरे काम और प्रयोग होने वाले सामान पर नजर रखी जा रही है। बीजेपी पार्षद अशोक और अरुण शर्मा ने बताया की इस काम के होने से लोगों को काफी सुविधा होगी। लंबे समय से लोग इसके लिए संघर्ष कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं होगी लीकेज
निगम अधिकारियों के मुताबिक अब जो सीवर लाईन बिछाई जा रही है, वह अलग है। पाइप लाइन के अंदर का हिस्सा प्लास्टिक का है, जबकि बाहर सीमेंट का है। इसके अलावा लाइन में उचित दूरी पर मैनहोल बनाए जाएंगे। ताकि लाइन की सफाई हो सके। वहीं लाइन की लाइफ दूसरी लाइनों से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed