फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal employees in Haryana will go on strike on October 19 and 20

Haryana: निकाय कर्मचारी 19 और 20 अक्तूबर को करेंगे हड़ताल, ये हैं प्रमुख मांगें, राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

Mon, 26 Sep 2022 09:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Sep 2022 09:24 PM IST
सार

प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि चार अक्तूबर को झाड़ू प्रदर्शन करेंगे। 11-12 अक्तूबर को क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी। चार अक्तूबर तक प्रदेश की सभी पालिकाओं, परिषदों, नगर निगम औ अग्निशमन केंद्रों पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Municipal employees in Haryana will go on strike on October 19 and 20
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के 40 हजार निकाय कर्मचारी 19 और 20 अक्तूबर को दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। हिसार में अनुसूचित जाति के युवक की हत्या एवं प्रदेश में महिला उत्पीड़न, दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए 29 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर डीसी के जरिये राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन


नगरपालिका कर्मचारी संघ ने हड़ताल के बावजूद मांगें पूरी न होने पर काली दिवाली मनाने की चेतावनी दी है। संघ ने हड़ताल से पहले प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया है। प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि चार अक्तूबर को झाड़ू प्रदर्शन करेंगे। 11-12 अक्तूबर को क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी। चार अक्तूबर तक प्रदेश की सभी पालिकाओं, परिषदों, नगर निगम औ अग्निशमन केंद्रों पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


ये हैं प्रमुख मांगें

  • पुरानी पेंशन बहाल करो
  • कौशल रोजगार निगम भंग कर सभी कच्चे कर्मियों को पक्का किया जाए
  • समान काम-समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करें
  • अग्निशमन विभाग को दोबारा शहरी स्थानीय निकाय विभाग में शामिल किया जाए
  • 1366 फायरमैन एवं ड्राइवरों को 2268 फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर के पदों पर समायोजित करें
  • ठेका प्रथा बंद कर कच्चे कर्मियों को विभाग के पे रोल पर लें
  • निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाई जाए
  • चार हजार रुपये मासिक जोखिम भत्ता मिले
  • कोरोना में मारे गए कर्मचारियों के आश्रितों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दें
  • कच्चे कर्मियों की आकस्मिक मृत्यु पर मिलने वाली राशि को तीन से बढ़ाकर 10 लाख करें
  • तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 100-100 वर्ग गज के प्लाट या आवासीय कॉलोनी में आसान किस्तों पर मकान दें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed