फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal Corporation's anti-encroachment drive in Manimajra, nine vehicles seized

Chandigarh News: मनीमाजरा में नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, नौ गाड़ियां जब्त

Sat, 06 Jun 2026 03:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's anti-encroachment drive in Manimajra, nine vehicles seized
मनीमाजरा। नगर निगम ने शुक्रवार को सेक्टर-13 मनीमाजरा में विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई कार बाजार पार्किंग में नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर हुई। कार डीलर रविवार के अलावा अन्य दिनों में भी पार्किंग में अवैध रूप से कार बेच रहे थे। उन्हें केवल रविवार को निर्धारित शुल्क पर कारोबार की अनुमति है। अतिक्रमण हटाओ विंग ने सुपरिटेंडेंट सुनील दत्त के नेतृत्व में नौ गाड़ियां जब्त कीं। अधिकारियों ने सार्वजनिक पार्किंग के व्यावसायिक उपयोग को नियमों के खिलाफ बताया। नगर निगम ने शहर में बिना लाइसेंस कारोबार करने वाले रेहड़ी-फड़ी संचालकों पर भी अभियान चलाया। यह कार्रवाई विभिन्न क्षेत्रों जैसे सेक्टर-20/21, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 और खुड्डा अलीशेर में की गई। अभियान के दौरान 67 चालान जारी हुए। अधिकारियों ने अवैध अतिक्रमण और सार्वजनिक स्थानों के दुरुपयोग को रोकने के लिए नियमित अभियान जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed