फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal corporation snatches nine and a half thousand rupees from women workers

नगर निगम महिला कर्मी से साढ़े नौ हजार रुपये छीने

Sat, 05 Dec 2020 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation snatches nine and a half thousand rupees from women workers
चंडीगढ़। सेक्टर-9 मार्केट के पिछली तरफ सड़क के किनारे घास काट रही नगर निगम की महिला कर्मी से एक युवक साढ़े नौ हजार रुपयों से भरा पर्स झपटकर फरार हो गया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मौलीजागरां निवासी शकुंतला (55) ने बताया कि वह नगर निगम में सफाई कर्मी है। वीरवार दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर-9 मार्केट स्थित एससीओ नंबर 181/182 की पिछली तरफ सड़क किनारे घास काट रही थी। इस दौरान वहां साइकिल पर एक शख्स बादाम बेच रहा था। बादाम खरीदने के लिए जैसे ही पैसा निकाला तभी एक युवक उनका पर्स झपटकर फरार हो गया। वहीं, पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपी की पहचान हो सके। बता दें कि पिछले एक सप्ताह में शहर के अलग-अलग हिस्सों से झपटमारों ने पांचवीं झपटमारी के वारदात को अंजाम दिया है, जिसमें से पुलिस एक भी मामला सुलझाने में अब तक असफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed