{"_id":"5722600e4f1c1b8d07a9199e","slug":"municipal-corporation-meeting-today-property-tax-will-applied-on-5-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के 5 गांवों में लग सकता है प्रापर्टी टैक्स, प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के 5 गांवों में लग सकता है प्रापर्टी टैक्स, प्रस्ताव तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Apr 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के पांच गांवों में जल्द ही प्रापर्टी टैक्स लग सकता है। शुक्रवार को नगर निगम बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी। निगम बैठक के सप्लीमेंट्री एजेंडे में इस प्रस्ताव को रखा गया है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा निगम को 5 गांवों में प्रॉपर्टी टैक्स लागू करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
ऐसा नहीं करने पर प्रशासन अपने स्तर पर ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर देगा। निगम एजेंडे में जिन गांवों में प्रॉपर्टी टैक्स लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है उनमें हल्लोमाजरा,कजहेड़ी, पलसोरा, मलोया और ड्ड्डू माजरा शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रस्ताव पर मुहर लगने पर पांचों गांवों की कामर्शियल प्रापर्टी पर टैक्स लगना शुरू हो जाएगा। चंडीगढ़ में पहले से ही प्रापर्टी टैक्स लगाया जाता है। गौरतलब है कि इन गांव में प्रापर्टी टैक्स लगाने का प्रस्ताव पिछले साल भी सदन में रखा गया था लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन