फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal Corporation issued permission letters to 20 committees for Ramlila

नगर निगम ने रामलीला के लिए 20 कमेटियों को जारी किए अनुमति पत्र

Wed, 21 Sep 2022 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation issued permission letters to 20 committees for Ramlila
चंडीगढ़। नगर निगम ने रामलीला के लिए 20 कमेटियों को मंगलवार को अनुमति दे दी। निगम के पास अब तक 44 आवेदन आ चुके हैं। इन आवेदनों को निगम के क्षेत्राधिकारी जांच करने के बाद अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करते हैं। इस पत्र के आधार पर बुकिंग ब्रांच अनुमति देती है। आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने बताया कि जैसे-जैसे कमेटियों का अनापत्ति प्रमाणपत्र विभाग के पास आएगा उन्हें अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

नवरात्र में हर साल शहर में विभिन्न जगह रामलीला का आयोजन होता है। इस दौरान रामलीला कमेटियां लगभग एक माह पहले से ही जगह बुक कराने के लिए नगर निगम में आवेदन जमा करा देती हैं। नगर निगम जेई और एसडीओ से इन जगहों का भौतिक सत्यापन करवाता है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद कमेटियों को अनुमति पत्र जारी किया जाता है। मंगलवार को 20 कमेटियों के भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट आने के बाद निगम ने अनुमति पत्र जारी कर दिया। 24 सितंबर से शहर में रामलीलाएं शुरू हो जाएंगी जो 5 अक्तूूबर तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन

पटाखों को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति
दशहरा और दीपावली पर इस बार पटाखे चलाने की अनुमति मिलेगी या नहीं यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। दो साल से शहर में पटाखों को लेकर रोक है लेकिन पंचकूला और मोहाली में खूब पटाखे चलाए जाते हैं। इस कारण चंडीगढ़ के व्यापारी इसका विरोध भी करते हैं। 5 अक्तूूबर को दशहरा है। रावण दहन के लिए पुतले तैयार हो रहे हैं लेकिन उनमें पटाखे लगेंगे कि नहीं यह नहीं पता। रामलीला में भी लोग राम जी की बारात में और जन्म पर पटाखे चलाते हैं। इसे लेकर अभी असमंजस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 लाख रुपये अभी भी प्रशासन के पास है बकाया, डीसी से मिले व्यापारी
वर्ष 2019 में पटाखे बेचने का लाइसेंस लेने के लिए लोगों ने डीसी दफ्तर में 600 रुपये जमा कराए थे। लगभग 1628 लोगों ने इसके लिए आवेदन किया था। इसके लगभग 9 लाख रुपये डीसी दफ्तर में जमा हुए थे। इसके बाद प्रशासन ने पटाखे बेचने पर रोक लगा दी। प्रशासन ने कहा कि लोगों के रुपये खाते में डालेंगे। लोगों ने अपने बैंक खाते की जानकारी भी प्रशासन को दे दी लेकिन अब तक पैसा लोगों को नहीं मिला। इस संबंध में व्यापारी सोमवार को डीसी से मिले। उन्होंने कहा कि देशभर में ग्रीन क्रेकर्स चलाने की अनुमति है यहां भी देनी चाहिए। डीसी ने कहा कि आप अपनी प्रस्तुति दे दें इसके बाद विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed