{"_id":"69444bd2600a8b67b703c014","slug":"municipal-corporation-house-meeting-will-be-held-on-december-30-chandigarh-news-c-16-pkl1091-900893-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 30 दिसंबर को होगी नगर निगम सदन की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 30 दिसंबर को होगी नगर निगम सदन की बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम की अगली व वर्ष 2025 की अंतिम हाउस मीटिंग 30 दिसंबर को होने जा रही है। इसमें पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया विशेष रूप से शामिल होंगे। प्रशासक की उपस्थिति के चलते यह बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
हाउस मीटिंग में नगर निगम की ओर से वर्ष भर में किए गए कार्यों और उपलब्धियों का ब्योरा प्रशासक के समक्ष रखा जाएगा। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने बताया कि जब उन्होंने पदभार संभाला था, उस समय निगम गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा था लेकिन लगातार प्रयासों और ठोस निर्णयों से आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। बैठक में विकास कार्यों और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 12 दिसंबर को मनीमाजरा पॉकेट नंबर-6 की जमीन के मुद्दे पर बुलाई गई विशेष बैठक भाजपा के भीतर विरोध के चलते रद्द करनी पड़ी थी। अब 30 दिसंबर की बैठक में इस मुद्दे के साथ-साथ शहर की सड़कों की खराब हालत और अन्य नागरिक समस्याएं भी उठने की संभावना है। माना जा रहा है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षद सदन में अपनी बात खुलकर रखेंगे।
विज्ञापन