फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal Corporation House meeting on January 9, Rose Festival budget will be passed

Chandigarh News: नगर निगम सदन की बैठक 9 जनवरी को, रोज फेस्टिवल का बजट होगा पास

Sun, 07 Jan 2024 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation House meeting on January 9, Rose Festival budget will be passed
चंडीगढ़। नगर निगम की सदन की बैठक 9 जनवरी को होगी। सदन की 330वीं बैठक में विभिन्न एजेंडों पर चर्चा होगी। मुख्य तौर पर सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में फरवरी के तीसरे हफ्ते में प्रस्तावित 52वें रोज फेस्टिवल की तैयारियों पर मंथन होगा और इसका बजट सदन में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। रोज फेस्टिवल पर इस बार करीब एक करोड़ रुपये का खर्च आएगा। फेस्टिवल को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सदन की बैठक में रोज फेस्टिवल के अनुमानित राशि को मंजूरी देने के लिए एजेंडा लाया जाएगा। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा होगी। गौर हो कि नगर निगम हर साल रोज फेस्टिवल के लिए बजट तय करता है, जिसे सदन द्वारा पास कराया जाता है। इस बजट से रोज गार्डन में विभिन्न तरह की गतिविधियां कराई जाती हैं। 52वें रोज फेस्टिवल में वाटरप्रूफ टेंट, फर्नीचर, सुरक्षा, चाय-नाश्ते समेत अन्य पर अनुमानित 36 लाख रुपये, सजावटी और सुरक्षा लाइटों के साथ सीसीटीवी करीब 11.50 लाख रुपये, एंट्री-एग्जिट गेट को सजाने समेत अन्य कार्यों पर अनुमानित 7.85 लाख, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोस्टर, बैनर होर्डिंग व अन्य कई तरह के कार्यों पर करीब 20.36 लाख रुपये, मोमेंटो-गिफ्ट आदि पर 6.50 लाख रुपये व अन्य कार्यक्रमों पर भी लाखों खर्च किए जाएंगे। रोज फेस्टिवल में तीनों दिन में एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचते हैं। ट्राइसिटी के अलावा दूसरे राज्यों के भी पर्यटक आते हैं। यहां गुलाब की अलग अलग वैरायटी देखने के अलावा कई तरह के कार्यक्रम भी होते हैं। इनमें बच्चों के लिए रोज प्रिंस, रोज प्रिंसेस समेत फोटोग्राफी इवेंट, बेस्ट गार्डन, डेकोरेटिव प्लांट्स आदि से जुड़े प्रतियोगिताएं आदि शामिल हैं, जिनका लोग खूब आनंद लेते हैं। रोज फेस्टिवल को लेकर लेजर वैली में खाने-पीने के स्टॉल, झूले आदि भी लगाए जाते हैं।
विज्ञापन



मेयर गुप्ता के कार्यकाल की हो सकती है आखिरी बैठक, हंगामे के आसार
9 जनवरी को होने वाली बैठक मेयर अनूप गुप्ता के कार्यकाल की आखिरी बैठक हो सकती है। इस बैठक काफी हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्षी पार्टियां भाजपा को घेरने की रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। सदन की बैठक में 345 ड्राइवर (एलएमवी), 14 सुपरवाइजर, 5 डाटा एंट्री ऑपरेटर और एक अकाउंट क्लर्क मुहैया करने के लिए नए टेंडर को अनुमति देने का एजेंडा भी लाया जाएगा। वर्तमान में इसका टेंडर नई दिल्ली की कंपनी साई कम्युनिकेशन के पास है। यह टेंडर 21 फरवरी 2024 को समाप्त हो जाएगा। जैम पोर्टल के माध्यम से नया टेंडर किया जाएगा। इस पर प्रतिवर्ष करीब 12 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके अलावा पांच वाटर बूजर वाटर टैंक खरीदने का भी एजेंडा बैठक में लाया जाएगा, जिसकी क्षमता 12000 लीटर होगी। साथ ही छह मिनी फायर टेंडर (वॉटर टैंक कैपेसिटी 3000 से 3500 लीटर) को खरीदने के लिए भी एजेंडा बैठक में लाया जाएगा।
विज्ञापन



असंवैधानिक तरीके से हाउस चला रहे मेयर : योगेश ढींगरा
आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर- 25 के पार्षद व पूर्व नेता प्रतिपक्ष योगेश ढींगरा ने मेयर अनूप गुप्ता द्वारा बुलाई गई 330वी मीटिंग को असंवैधानिक करार दिया है। पार्षद ने बताया कि मेयर अनूप गुप्ता खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं और मनमर्जी से हाउस चला रहे हैं। वह हर एक मीटिंग में जो भी कानून में प्रावधान है उसको नजरअंदाज करते हैं। पार्षद योगेश ढींगरा ने कहा कि संविधान सबसे ऊपर है और हमें उसकी गरिमा को बनाकर रखना चाहिए। निगम के एक्ट में पेज नंबर 24 में सेक्शन 38 में स्पष्ट शब्दों में लिखा हुआ है कि हाउस की हर वर्ष की पहली मीटिंग मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को चुनने के लिए होगी, जिसका मेयर अनूप गुप्ता सरेआम उल्लंघन कर रहे हैं और अपनी मर्जी से हाउस की पहली मीटिंग को अपनी फेयरवेल मीटिंग बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed