फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal Corporation Commissioner directed to resolve the problems of Ward-5 in Manimajra soon.

Chandigarh News: नगर निगम कमिश्नर ने मनीमाजरा में वार्ड-5 की समस्याओं का जल्द समाधान करने के दिए निर्देश

Thu, 05 Feb 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Commissioner directed to resolve the problems of Ward-5 in Manimajra soon.
मनीमाजरा। वार्ड नंबर-5 की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने बुधवा को क्षेत्र का दौरा किया। अखिल रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका एक प्रतिनिधि मंडल ने रोड कमेटी के चेयरमेन दिलीप शर्मा के माध्यम से कमिश्नर से मुलाकात कर उनको एक मांग पत्र सौंपा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान राजेश सिंगला ने कहा कि दौरे के दौरान एसोसिएशन ने माता मनभौरी मंदिर से गुरुकुल स्कूल तक लिंक रोड पक्का करने, बैंक कॉलोनी के पीछे खाली मैदान में पड़े मलबे को हटाने, शिवालिक गार्डन गेट से बैंक कॉलोनी तक कच्चे रास्ते को पक्का करने और रेलवे लाइन के साथ खड़ी झाड़ियों की सफाई कर ग्राउंड साफ कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन


इस पर कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वार्ड की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। इस दौरान शिवालिक गार्डन की साफ-सफाई और अव्यवस्था की शिकायत मिलने पर उन्होंने गार्डन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed