फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal Corporation Commissioner along with his family performed Chhath Puja in Indira Colony.

Chandigarh News: नगर निगम के कमिश्नर ने परिवार सहित इंदिरा कॉलोनी में की छठ पूजा

Wed, 29 Oct 2025 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Commissioner along with his family performed Chhath Puja in Indira Colony.

विज्ञापन
मनीमाजरा। नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार ने अपने परिवार के साथ इंदिरा कॉलोनी में मंगलवार सुबह छठ पूजा की। इस दौरान उनके साथ पंजाब सरकार के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने भी पूजा की।
वार्ड-4 की इंदिरा कॉलोनी ग्रीनबेल्ट में नगर निगम चंडीगढ़ की ओर से छठ महापर्व का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के माहौल में सम्पन्न हुआ। चार दिनों तक चले इस महापर्व के दौरान क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्य देव और माता छठी मैया की आराधना की और परिवार, समाज और राष्ट्र के कल्याण की कामना की।
विज्ञापन


इस दौरान एरिया पार्षद सुमन शर्मा भी मौजूद रहीं। आयोजन स्थल पर स्वच्छता, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वार्ड पार्षद सुमन शर्मा के नेतृत्व में व्यापक प्रबंध किए गए थे। स्वच्छ घाट, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए टेंट, पेयजल और चिकित्सकीय सहायता की उचित व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ घाट पर गूंजते भजनों और लोकगीतों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पूजा की विधियों का पालन किया, वहीं बच्चों और युवाओं में भी उत्साह का अद्भुत संचार देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रसाद वितरण और वार्ड पार्षद के धन्यवाद संबोधन के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed