फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mumbai Indians team reached the city to face Punjab Kings

Chandigarh News: पंजाब किंग्स से भिड़ने मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची शहर

Tue, 16 Apr 2024 06:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Indians team reached the city to face Punjab Kings
चंडीगढ़। पंजाब किंग्स के खिलाफ 18 अप्रैल को आईपीएल का मुकाबला खेलने के लिए मुंबई इंडियंस की टीम सोमवार को देर शाम आठ बजे सिटी ब्यूटीफुल पहुंच गई। मुल्लांपुर में नए बने क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच आईपीएल का मुकाबला खेला जाना है।सोमवार को मुंबई इंडियंस की टीम कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में शाम 7:50 पर शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पहुंच गई। रोहित शर्मा के साथ टीम से ईशान किशन, सूर्य कुमार यादव, पीयूष चावला के साथ टीम के अन्य खिलाड़ी और टीम का स्पोर्ट स्टॉफ भी साथ में पहुंचा। एयरपोर्ट टीम के खिलाड़ी चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-17 स्थित एक होटल की ओर निकल गए।
विज्ञापन

आज से होगा अभ्यास : 18 अप्रैल को आईपीएल के मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की टीम और पंजाब किंग्स की टीमों के लिए 16 से 17 अप्रैल को अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया है। दोनों टीमें पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मुल्लांपुर स्थित क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed