{"_id":"5e4c4ccf8ebc3ef25a2035f6","slug":"multilevel-parking-to-be-built-near-district-court-for-81-crores-chandigarh-news-pkl3669401108","type":"story","status":"publish","title_hn":"81 करोड़ से जिला अदालत के पास बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
81 करोड़ से जिला अदालत के पास बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-43 में जिला अदालत और जूडिशियल अकादमी के बीच खाली पड़े प्लॉट पर यूटी प्रशासन मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण करने जा रहा है। मंगलवार को यूटी सचिवालय में इस बारे में एक बैठक रखी गई। इसमें प्रशासन के अधिकारियों के अलावा जूडिशियल रजिस्ट्रार भी उपस्थित रहे। बैठक में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के लिए 81 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत को मंजूरी दे दी गई।
सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत की पार्किंग कच्ची होने के कारण वकीलों और अदालत में आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहां पर दो पार्किंग बनी हैं- एक जिला अदालत परिसर के अंदर और एक बाहर। अंदर वाली पार्किंग पक्की है लेकिन वह स्टाफ और वकीलों के लिए है। जनता के लिए बाहर की तरफ अलग पार्किंग बनाई गई है। इसकी हालत बहुत खस्ता है। कच्ची पार्किंग होने के कारण जमीन ऊबड़-खाबड़ है। इस कारण पूरा दिन पार्किंग में धूल उड़ती रहती है। वकीलों का कहना है कि पक्की पार्किंग में सभी वकीलों को वाहन खड़ा करने के लिए जगह ही नहीं मिल पाती। इस वजह से 50 प्रतिशत वकीलों को कच्ची पार्किंग में अपने वाहन खड़े करने पड़ते हैं। अब यूटी प्रशासन द्वारा अनुमानित लागत को तय करने के बाद जल्द ही टेंडर किए जाएंगे। प्रशासन ने दो-तीन महीने के अंदर पार्किंग का काम शुरू करने का आश्वासन दिया है।
मल्टीलेवल पार्किंग में 1200 कारों खड़ी करने की होगी व्यवस्था
सेक्टर-43 में बनने वाले मल्टी लेवल पार्किंग में करीब 1200 कारों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। यहां पर 4.5 एकड़ जमीन खाली पड़ी है जो जिला अदालत और जूडिशियल अकादमी के बीच स्थित है। इसमें 6.5 लाख स्क्वेयर फीट एरिया में पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इस पार्किंग के पांच लेवल होंगे। इसमें एक बेसमेंट, तीन फ्लोर और एक टैरेस पार्किंग है।