फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   multilevel parking, chandigarh nagar nigam, chandigarh bjp, chandigarh congress, chandigarh

कांग्रेस-भाजपा के विरोध के बावजूद मल्टीलेवल पार्किंग पर बड़ा फैसला

Sat, 23 Apr 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Apr 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
multilevel parking, chandigarh nagar nigam, chandigarh bjp, chandigarh congress, chandigarh
चंडीगढ़ sector 17 की पार्किंग - फोटो : file photo
चंडीगढ़ नगर निगम ने कांग्रेस और भाजपा के विरोध के बावजूद मल्टीलेवल पार्किंग को लेकर बड़ा फैसला लिया। निगम ने 1100 क्षमता वाली सेक्टर-17 की दो प्रमुख पार्किंग बंद कर मल्टीलेवल पार्किंग चलाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय शुक्रवार को निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में लिया गया। जबकि कमेटी के कांग्रेस सदस्य सुभाष चावला और भाजपा सदस्य सतप्रकाश अग्रवाल ने जमकर विरोध जाहिर किया।
विज्ञापन


चावला ने इस प्रस्ताव के विरोध में बैठक से वॉकआउट भी किया। लेकिन कमिश्नर बी पुरुषार्था, मेयर अरुण सूद और भाजपा के अन्य सदस्य आशा जसवाल ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया और पास कर दिया। बैठक में प्रस्ताव के समर्थन में तीन और दो ने इसके खिलाफ मत दिया। साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पेड पार्किंग को बंद कर मल्टीलेवल पार्किंग चलाने के प्रस्ताव पर करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा हुई।
विज्ञापन


कमेटी के दो अन्य सदस्य डॉ. शगुफ्ता प्रवीण और अरुणा गोयल बैठक में नहीं थे। इस प्रस्ताव के समर्थन में कमिश्नर ने कहा कि पार्किंग बंद कर प्लाजा का विस्तार किया जाएगा। जिससे लोगों के पैदल चलने के लिए जगह भी बढ़ेगी। बैठक में कमिश्नर सहित मेयर ने प्रस्ताव के समर्थन में कहा कि पार्किंग बंद न होने से मल्टीलेवल पार्किंग नहीं चलेगी। जबकि कांग्रेस सदस्य सुभाष चावला और भाजपा सदस्य सतप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग को पहले तीन माह के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाया जाए और इसके साथ ही साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग को भी चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह बाद अगर मल्टीलेवल पार्किंग नहीं चलती तो दोनों पार्किंग को बंद करने पर विचार किया जाए। लेकिन इसके लिए कमिश्नर तैयार नहीं हुए। भाजपा सदस्य सतप्रकाश अग्रवाल ने बैठक में कहा कि जब मल्टीलेवल पार्किंग के प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू हुआ था। तब भी उन्होंने इसका विरोध किया था। सतप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पहले तीन माह तक दोपहर तक दोनों पार्किंग को बंद कर दिया जाए। लेकिन हमेशा के लिए बंद करना ठीक नहीं है।

कांग्रेस सदस्य एवं पूर्व मेयर सुभाष चावला का कहना है कि जब मल्टीलेवल पार्किंग का प्रोजेक्ट निर्माण के लिए पास किया गया था। उस समय यह बात नहीं थी कि साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग को बंद किया जाएगा। चावला का कहना है कि मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण सुविधा बढ़ाने के लिए किया गया, न कि कोई पार्किंग बंद करने के लिए। उनका कहना है कि यह कहां की समझदारी है कि 1100 वाहनों की पार्किंग बंद कर 950 क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग चलाई जाए।

बिजनेस काउंसिल बंद के खिलाफ
सेक्टर-17 की साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग बंद करने के खिलाफ बिजनेस प्रमोशन काउंसिल भी है। काउंसिल ने इस संबंध में अपना एक प्रपोजल भी मेयर और कमिश्नर को दिया था। काउंसिल ने सुबह 11.30 बजे तक पार्किंगों को बंद करने की सलाह दी थी। जबकि प्रोग्रेसिव ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव चड्ढा इन दोनों पार्किंगों के बंद करने के समर्थन में है।


4 घंटे के बाद हर घंटे के चार्ज होंगे 5 रुपये
इस समय नगर निगम की ओर से पार्षदों और अधिकारियों को निशुल्क पार्किंग पास जारी किए गए हैं। पेड मासिक पास भी बनाए जाते हैं, लेकिन निगम ने यह निर्णय लिया है कि मल्टीलेवल पार्किंग में कोई पास नहीं चलेगा। हर किसी को शुल्क अदा करना होगा। निगम की ओर से पहले चार घंटे का पांच और अगले हर घंटे के लिए पांच रुपये चार्ज करने का निर्णय लिया गया है। जिस कंपनी को यह पार्किंग चलाने के लिए दी जा रही है, उसे चार माह के लिए ही दी जाएगी, उसके बाद टेंडर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed