फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Multi-level parking ready at District Court Sector-43

Chandigarh News: जिला अदालत सेक्टर-43 में मल्टी लेवल पार्किंग तैयार

Sun, 19 Oct 2025 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Multi-level parking ready at District Court Sector-43
चंडीगढ़। सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर में मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है लेकिन प्रशासन की ओर से इसे अब तक शुरू नहीं किया गया है। इस देरी के कारण अदालत में आने वाले सैकड़ों वकीलों और हजारों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं की राय है कि मल्टी लेवल पार्किंग का शीघ्र उद्घाटन किया जाना चाहिए ताकि अदालत परिसर में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन

ट्रैफिक दबाव कम होगा
अगर नई मल्टी लेवल पार्किंग जल्द शुरू कर दी जाए तो अदालत परिसर और आसपास का ट्रैफिक दबाव काफी हद तक कम हो सकता है तथा लोगों को वाहन खड़ा करने की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

-जसवीर सिंह डडवाल, एडवोकेट
वाहन सड़क पर खड़े करने पड़ते हैं
जिला अदालत परिसर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण लोगों को अपने वाहन सड़क पर खड़े करने पड़ते हैं। कई बार तीन-तीन किमी सड़क पर लंबी कतारें लग जाती हैं जिससे जाम की स्थिति बनती है और पुलिसकर्मी भी परेशान करते हैं। सड़क पर खड़े वाहनों की सुरक्षा भी शून्य रहती है। कई बार बैटरी और अन्य सामान चोरी होने की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार, एडवोकेट
चैंबर की व्यवस्था भी नहीं
मल्टी लेवल पार्किंग के साथ-साथ नए वकीलों के लिए चैंबर की व्यवस्था भी नहीं है। हालात ऐसे हैं कि नए अधिवक्ताओं को बैठने तक की जगह नहीं मिलती। प्रशासन को इस दिशा में भी तुरंत कदम उठाने चाहिए ताकि युवा वकील सम्मानपूर्वक अपनी वकालत शुरू कर सकें।
प्रियंका चौहान, एडवोकेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed