{"_id":"5732da9b4f1c1ba95a91a2ec","slug":"multi-level-parking-mayor-arun-sood-pardeep-chhabra-chandigarh-administration-nagar-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीलेवल पार्किंग: मेयर से मिले व्यापारी, छाबड़ा ने किया बायकाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टीलेवल पार्किंग: मेयर से मिले व्यापारी, छाबड़ा ने किया बायकाट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 May 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस मीटिंग में मेयर अरुण सूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सेक्टर-17 की पहली मल्टीलेवल पार्किंग शुरू होने से साहिब सिंह और एंपायर स्टोर पार्किंग एरिया के व्यापारियों के कारोबार पर इसका असर पड़ा है। प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने कमेटी रूम में मेयर अरुण सूद के साथ बैठक की, लेकिन कोई हल न निकला।
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा सहित कई नेता शामिल हुए। बताते हैं कि इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और मेयर ने मल्टीलेवल पार्किंग बंद करने के फैसले पर एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। सूद से झड़प के बाद छाबड़ा मीटिंग छोड़कर यह कहकर निकल गए कि वह यहां से जा रहे हैं लेकिन व्यापारियों की समस्या का हल कर दो।
16 मई को फैसले पर रिव्यू संभव: सूद
वहीं, मेयर ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया कि स्मार्ट सिटी का प्रपोजल प्रशासन का है। स्मार्ट सिटी में सेक्टर-17 की पार्किंग बंद करने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि नो व्हीकल जोन बनाए जा सकें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का प्रपोजल अकेले मेयर ने पास नहीं किया है बल्कि पूरे सदन का निर्णय है।
विज्ञापन
जबकि बैठक में कई व्यापारियों ने मेयर के समक्ष हाथ जोड़कर इस फैसले को वापस लेने की अपील की। मेयर ने कहा कि वह तुरंत पार्किंग खोलने का निर्णय नहीं ले सकते हैं। 16 मई की बैठक में वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में इस फैसले पर रिव्यू किया जा सकता है।
फैसला वापस न हुआ तो भाजपा को हराएंगे निगम चुनाव: बजाज
बिजनेस प्रमोशन काउंसिल के अध्यक्ष नीरज बजाज का कहना है कि लोकसभा चुनाव में व्यापारियों ने किरण खेर को जिताने में जमकर मदद की थी। पार्किंगों को बंद करने के फैसले से पहले मेयर ने आश्वासन दिया था कि ऐसा नहीं होगा। लेकिन अनुबंध कमेटी की बैठक में उन्होंने ही इस फैसले के समर्थन मे मतदान किया।
उन्होंने धोखा दिया है। बजाज का कहना है कि भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने भी उन्हें आश्वासन दिया था। अगर यह फैसला वापस न लिया गया तो व्यापारी आने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा को हराएंगे और उन्हें हराने के लिए पैसे भी खर्च करेंगे।