फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   multi level parking, chandigarh parking, chandigarh nagar nigam, chandigarh

तैयार हो गई चंडीगढ़ की पहली मल्टीलेवल पार्किंग, तारीख तय

Fri, 01 Apr 2016 04:03 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Apr 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
multi level parking, chandigarh parking, chandigarh nagar nigam, chandigarh
पार्किंग - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ की पहली मल्टीलेवल पार्किंग बनकर तैयार है। तीन महीने तक ये पार्किंग निशुल्क रहेगी। इसका उद्घाटन 15 अप्रैल को पंजाब व हरियाणा के गवर्नर एवं प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे जबकि इसका निर्माण कार्य का उद्घाटन भी तत्कालिन प्रशासक शिवराज पाटिल ने साल 2013 में किया था।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के निर्माण की डेडलाइन पिछले साल अक्तूबर माह में समाप्त हो गई है। नगर निगम के अनुसार प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर यह पार्किंग शहरवासियों के लिए निशुल्क खोल दी जाएगी। अभी यह पार्किंग चलाने के लिए एक कंपनी को दी जा रही है यह कंपनी फाइनल कर ली गई है, जबकि तीन माह बाद लोगों का रिस्पांस देखकर यहां पर वाहन पार्क करने का शुल्क तय किया जाएगा।
विज्ञापन


मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन पार्क करने का शुल्क 10 से 15 रुपये प्रति कार हो सकता है क्योंकि इतना शुल्क लेने पर ही मल्टीलेवल पार्किंग का खर्चा निकलेगा। इससे पहले नगर निगम ने 31 मार्च को उद् घाटन करने का निर्णय लिया था लेकिन बारिश होने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित होने से काम में देरी हो गई है इसलिए अब 15 अप्रैल को उद्घाटन किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर नगर निगम का 47 करोड़ रुपये का खर्च आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed