{"_id":"682ce831d42a812d6905bbfe","slug":"mullanpur-gets-to-host-two-more-matches-of-ipl-playoffs-chandigarh-news-c-16-pkl1043-715024-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मुल्लांपुर को मिली आईपीएल प्लेऑफ के दो और मुकाबलों की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मुल्लांपुर को मिली आईपीएल प्लेऑफ के दो और मुकाबलों की मेजबानी
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के महाराजा यादविंदरा सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम मुल्लांपुर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के दो महत्वपूर्ण प्लेऑफ मुकाबलों की मेजबानी मिली है। बीसीसीआई ने पीसीए को पहला क्वालिफायर (29 मई) और एलिमिनेटर (30 मई) मुकाबले की मेजबानी सौंपने का फैसला किया है। यह निर्णय मुल्लांपुर में मौजूदा आईपीएल सीजन के चार मुकाबलों के शानदार आयोजन को देखते हुए लिया गया है।
पहले ये दोनों मुकाबले आईपीएल शेड्यूल के अनुसार किसी अन्य राज्य में खेले जाने थे, लेकिन अब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव सामान्य होने के बाद आईपीएल को दोबारा शुरू किया जा रहा है और मुल्लांपुर को यह मेजबानी मिली है।
यह हमारे लिए गर्व की बात : पीसीए
पीसीए सचिव दिलशेर खन्ना ने बीसीसीआई के इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है। एक बार फिर नॉर्थ एरिया के क्रिकेट प्रशंसकों को फटाफट क्रिकेट के सबसे पसंदीदा आईपीएल के मुकाबलों को देखने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस सीजन में मुल्लांपुर स्टेडियम में चार मुकाबलों का बेहतरीन तरीके से आयोजन किया गया था, जिससे बीसीसीआई ने इस नए स्टेडियम पर भरोसा जताया है। खन्ना ने कहा कि अब उनका फर्ज रहेगा कि वे इन मिले दो मुकाबलों को बेहतरीन ढंग से करके दिखाएं।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड और दर्शकों की रिकॉर्ड उपस्थिति
पीसीए का मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड भी है। इस मौजूदा सीजन में इस स्टेडियम में चार आईपीएल के मुकाबले आयोजित किए गए थे। पिछले वर्ष इस नए स्टेडियम की ओपनिंग हुई थी और पहली बार मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम को 5 आईपीएल के मुकाबलों की मेजबानी मिली थी। इस वर्ष 4 को मिलाकर अभी तक इस स्टेडियम में कुल 9 आईपीएल के मुकाबले कराए जा चुके हैं। इस स्टेडियम में आईपीएल का पहला मुकाबला पिछले वर्ष 23 मार्च को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच खेला गया था। अभी तक खेले गए कुल 9 आईपीएल मुकाबलों में क्रिकेट प्रशंसकों ने अपनी रिकॉर्ड तोड़ उपस्थिति दर्ज कराई है। ऐसे में इस फाइनल राउंड के नए मिले दोनों मुकाबलों में भी दर्शकों से स्टेडियम खचाखच भरा हुआ देखने को मिलेगा।
प्लेऑफ की स्थिति
एक क्रिकेट वेबसाइट रिपोर्ट के अनुसार, मुल्लांपुर क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर मुकाबले की मेजबानी करेगा, जबकि अहमदाबाद में क्वालिफायर 2 और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पुराने कार्यक्रम के मुताबिक, हैदराबाद और कोलकाता को प्लेऑफ मुकाबले की मेजबानी करनी थी। अब तक पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है और मुंबई इंडियंस व दिल्ली कैपिटल्स के बीच चौथे स्थान की जंग बरकरार है।