फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Muktsar police brought Lawrence Bishnoi on transit remand, got six days remand

Punjab: फिरौती मामले में लॉरेंस बिश्नोई को ट्रॉजिट रिमांड पर लाई मुक्तसर पुलिस, मिला छह दिन का रिमांड

Thu, 08 Dec 2022 12:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Dec 2022 12:25 PM IST
सार

वकील सतनाम धीमान ने दावा किया कि न सिद्धू मूसेवाला केस में लॉरेंस का हाथ है न अन्य केस में। पंजाब में हर मामले में लॉरेंस को शामिल किया जा रहा है, जबकि पुलिस के पास सबूत कोई नहीं है।

विज्ञापन
Muktsar police brought Lawrence Bishnoi on transit remand, got six days remand
गैगस्टर लॉरेंस बिश्नोई मुक्तसर कोर्ट में पेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

फिरौती के एक मामले में मुक्तसर पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली से मुक्तसर लाकर सीजेएम अदालत में पेश किया। इस दौरान अदालत ने पुलिस को लॉरेंस का छह दिन का रिमांड दिया। जिसके बाद उसे खरड़ हाई सिक्योरिटी जेल में भेज दिया गया। जहां पुलिस द्वारा उससे फिरौती मामले में पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन


गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील सतनाम सिंह धीमान ने बताया कि 67 नंबर एफआईआर के संबंध में बुधवार को दिल्ली से पंजाब पुलिस लॉरेंस को लाई थी। गुरुवार को मुक्तसर की सीजेएम राय पाल सिंह रावत की अदालत में उसे पेश किया गया है। जहां पुलिस द्वारा 14 दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया था। दोनों पक्षों की दलीलों को सुन जज ने छह दिन का पुलिस रिमांड दिया है। लॉरेंस की अगली पेशी अब 13 दिसंबर को होगी। 
विज्ञापन


ये था मामला 
ये सारा मामला 2021 में थाना सिटी में दर्ज एक फिरौती केस का था। 22 मार्च 2021 को थाना सिटी मुक्तसर पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसे तीन नंबरों से कॉल के जरिए 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। रुपये न देने पर बेटे को मारने की बात कही जा रही है। धमकी देने वाला खुद को लॉरेंस बिश्नोई बता रहा था। साथ ही यह धमकी भी दे रहा था कि 23 मार्च को वे फरीदकोट पेशी पर आ रहा है, इसलिए उससे पहले फिरौती दे दे। इस संबंध में पुलिस ने लॉरेंस के खिलाफ धारा 387, 506 तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दमनप्रीत नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया था। जो अब जमानत पर बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील सतनाम धीमान ने दावा किया कि न सिद्धू मूसेवाला केस में लॉरेंस का हाथ है न अन्य केस में। पंजाब में हर मामले में लॉरेंस को शामिल किया जा रहा है, जबकि पुलिस के पास सबूत कोई नहीं है। जिस फिरौती के मामले में आज लॉरेंस को मुक्तसर लाया गया है, उसमें भी इंटरनेट कॉल दौरान फिरौती की बात कही जा रही है। जबकि उस समय लॉरेंस अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में किसी अन्य केस में बंद था। लॉरेंस द्वारा फोन किया गया हो इसकी पॉसिबलिटी बिल्कुल जीरो है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed