{"_id":"a75266096bb2a948e31af43f1d8b5dc6","slug":"muktsar-girls-bank-five-lakh-stolen-search-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के अंदर से साढ़े पांच लाख लेकर लड़कियां चंपत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के अंदर से साढ़े पांच लाख लेकर लड़कियां चंपत
अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Tue, 16 Sep 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक के अंदर से दिनदहाड़े दो लड़कियां सेतिया पेपर मिल के कैशियर की ओर से निकलवाई गई करीब साढ़े पांच लाख रुपये की राशि लेकर चंपत हो गईं। थाना सिटी पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू करते युवतियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सेतिया पेपर मिल के कैशियर अनमोल ने दोपहर करीब सवा एक बजे मस्जिद चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मेन ब्रांच से 5 लाख 40 हजार रुपये कैश निकलवाए थे। कैशियर कैश काउंटर पर ही रखकर कोई और काम निपटाने लगा।
कैशियर के अनुसार उसके पास दो लड़कियां काफी देर से खड़ी हुई थीं। जब उसने अन्य काम निपटाकर देखा तो न तो वहां कैश पड़ा था न दोनों लड़कियां वहां थीं। थाना सिटी पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
लड़कियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में बैंक के कैमरों की फुटेज भी ली जाएगी।