{"_id":"62a8f2af539e1d47d368b434","slug":"mughal-print-boots-and-muslin-short-tops-are-adding-a-touch-of-fashion-even-in-summer-chandigarh-news-pkl453673790","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगल प्रिंट बूटे और मलमल शार्ट टॉप गर्मी में भी लगा रहे फैशन का तड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगल प्रिंट बूटे और मलमल शार्ट टॉप गर्मी में भी लगा रहे फैशन का तड़का
विज्ञापन
सेक्टर-15 स्थित लाजपत राय भवन में आयोजित कॉटन एक्सिबिशन में कुर्तियां देखती महिलाएं।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। गर्मी में भी फैशन का ट्रेंड बरकरार है। धूप और उमस भरे मौसम से बचाने के लिए कॉटन के ढेरों फैब्रिक गर्ल्स को कूल फील कराने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमें कॉटन की अलग अलग डिजाइन वाली कुर्तियों के साथ ही चिकन फ्रिल फ्रॉक स्टाइल सूट आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सेक्टर-15 स्थित लाला लाजपत राय भवन में लगाए गए प्रदर्शनी में मुगल प्रिंट बूटे, कॉटन, मलमल, जरी वर्क, जयपुरी प्रिंट डिजाइनर सूट को लड़कियां खासा पसंद कर रही हैं। मंगलवार को खरीदारी करने आई सेक्टर-8 की रोशनी का कहना है कि गर्मी में फैशन के ट्रेंड को बरकरार रखने के लिए वे कुछ अलग की तलाश में थी। यहां आकर उन्होंने प्रोसिन प्रिंट, व छिट बूटी वाले कपड़े लिए हैं जिससे वे जींस के साथ पहनने के लिए शॉर्ट कुर्तियां बनवाएंगी।
तीखी धूप से बचाने में कारगर साबित होंगे कपड़े
सूट और कुर्ती के स्टॉल के संचालक ने बताया कि फैशन के अनुसार फैब्रिक और डिजाइन में हर बार बदलाव करके नए रेंज मार्केट में उतारे जाते हैं ताकि ग्राहक उसे पसंद करें। इस बार अलग-अलग प्रिंट और फैब्रिक वाले डिजाइनर कपड़े लाए गए हैं। क्योंकि गर्मी में इन कपड़ों से त्वचा पर कोई साइड इफेक्ट नहीं पड़ता और धूप की तीखी किरणों से भी वे बचाने में कारगर साबित होते हैं।
बॉक्स
गर्मी से बरसात तक के लिए है कुछ खास
प्रदर्शनी के आयोजक राजेश ने बताया कि गर्मी में कॉटन और अन्य कुल टच वाले कपड़ों के ढेरों फैब्रिक के साथ ही बरसात में सबसे ज्यादा डिमांड की जाने वाली डिजाइनर फैब्रिक भी उपलब्ध हैं। इसमें ईकत प्रिंट (दक्षिण भारत का), डिस्चार्ज प्रिंट, गोल्ड खड़ी प्रिंट, कलमकारी जैसे डिजाइन सूट और कुर्तियों के लिए काफी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं बरसात में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले लहरिया व मोथड़ा प्रिंट भी हरे रंग के अलावा अन्य आकर्षक रंग में उपलब्ध हैं।